श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थरवई पर पंजीकृत मु0अ0सं0-134/2026 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त राज पासी पुत्र सन्तराम सरोज निवासी ग्राम कसारी कौडिहार थाना नबावगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-10.06.2026 को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत मुर्दहिया पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त में लूटी गयी 01 स्कूटी तथा 01 अवैध तमंचा व 01 कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया । उक्त गिरफ्तारी/बरामगदी एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-303(2) का लोप करते हुए धारा-310(2)/317(2) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक-21.05.2026 की रात्रि में मुकदमा वादी के फाफामऊ से वापस अपने घर जाते समय थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत 40 नम्बर फ्लाई ओवर के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा मुकदमा वादी की स्कूटी लेकर भाग जाने के सम्बंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना थरवई पर मु0अ0सं0-134/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था, जिसके सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था।
।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
राज पासी पुत्र सन्तराम सरोज निवासी ग्राम कसारी कौडिहार थाना नबावगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष ।
सम्बंधित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-134/2026 धारा-310(2)/317(2) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
- 01 स्कूटी वाहन सं0- UP70 GV 2643
- 01 अवैध तमंचा व 01 कारतूस .315 बोर
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 अजीत कुमार साहनी, थाना फूलपुर थरवई प्रयागराज ।
- उ0नि0 मंगला सिंह यादव, थाना थरवई प्रयागराज ।
- रि0का0 अरविन्द कुमार, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- रि0का0 मनीष यादव, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
