मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपका पाखंड नही चलेगा. बाबा साहब के लिए रत्तीभर सम्मान हो तो UCC का समर्थन करना चाहिए. सीएम ने 1959 का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने इसी विधानसभा में किसानों के जमीन को लेकर समानता का कानून पास करवाया था. विधानसभा में सत्ता पक्ष ने शेम-शेम के नारे लगाए. सीएम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती है. 76 फीसदी मुस्लिम बहनों और 40 फीसदी मुस्लिम भाइयों ने UCC का समर्थन किया. सदन में…

देश ही नहीं विदेश में भी ‘जन नायकन’ का क्रेज, टिकट के लिए लगी भीड़

थलापति विजय की अपकमिंक फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। यह उत्साह देश ही नहीं विदेशों में भी है। महीनों की देरी, सेंसर बोर्ड की बाधाओं और बढ़ती अटकलों के बाद आखिरकार यह फिल्म 23 जुलाई को रिलीज होने वाली है। कई फैंस पहला शो देखने के लिए टिकट के लिए पहुंचे। कई फैंस झूमते, गाते और नाचते नजर आए। तमिलनाडु के चेन्नई में एक सिनेमाघर में विजय के कई फैंस सुबह ही आ गए। कई लोग पहले दिन, पहले शो के लिए ऑफलाइन…

विरोध प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने नीट विरोध प्रदर्शन के बीच छात्रों के लिए एक पैगाम शेयर किया है। इसमें उन्होंने उनके साथ एकजुटता व्यक्त की है। इसके अलावा उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि उनका आंदोलन राजनीतिक एजेंडे वाले लोगों से प्रभावित न हो। वीडियो संदेश में अनुपम खेर ने कहा ‘एक-दो दिन पहले आपके विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें देख कर मेरा मन परेशान हुआ। किसी भी छात्र को अपनी बात कहने के लिए ऐसी स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए।’ अपने छात्र दिनों को याद करते हुए…

यूपी: वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के 3.50 लाख शिक्षकों को भी मिलेगी कैशलेस चिकित्सा

प्रदेश के 2500 से अधिक वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 3.50 लाख से अधिक शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन ने इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक को यहां के शिक्षकों के चिन्हांकन व रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से फरवरी में राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए थे। साथ ही यह कहा था कि वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों का…

हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी, अफगानिस्तान बोर्ड ने किसे सौंपी टेस्ट और वनडे की जिम्मेदारी?

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज रहमत शाह को राष्ट्रीय टीम का नया टेस्ट और वनडे कप्तान नियुक्त किया है। उन्होंने हश्मतुल्लाह शाहिदी की जगह ली है, जिन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। रहमत शाह वर्ष 2021 से टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में टीम के उपकप्तान की भूमिका निभा रहे थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भरोसा जताया कि उनका अनुभव, नेतृत्व क्षमता और टीम की गहरी समझ अफगानिस्तान क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगी। बोर्ड ने यह…

16 साल बाद भारत लौटेंगे आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी!

आईपीएल के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने 16 साल बाद भारत लौटने की घोषणा की है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (एफईएमए) से जुड़े 2009 आईपीएल दक्षिण अफ्रीका मामले में अपीलीय न्यायाधिकरण से बड़ी राहत मिलने के बाद मोदी ने कहा कि वह इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारत लौटने की योजना बना रहे हैं। ललित मोदी ने कहा कि 16 वर्षों तक चली कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि वह शुरू से यही कहते आ रहे थे कि…