थलापति विजय की अपकमिंक फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। यह उत्साह देश ही नहीं विदेशों में भी है। महीनों की देरी, सेंसर बोर्ड की बाधाओं और बढ़ती अटकलों के बाद आखिरकार यह फिल्म 23 जुलाई को रिलीज होने वाली है। कई फैंस पहला शो देखने के लिए टिकट के लिए पहुंचे। कई फैंस झूमते, गाते और नाचते नजर आए। तमिलनाडु के चेन्नई में एक सिनेमाघर में विजय के कई फैंस सुबह ही आ गए। कई लोग पहले दिन, पहले शो के लिए ऑफलाइन टिकट की उम्मीद में आए। एक फैन ने कहा ‘पहले दिन के पहले शो के लिए ऑनलाइन टिकट नहीं खुले। यह केवल 12 बजे के शो के लिए खुले।’
एक्स पर सिंगापुर बेस्ड एक एक्स पेज ने विजय की फिल्म के लिए देश में लगाए गए अब तक के सबसे बड़े कट-आउट के बारे में बताया। पोस्ट में लिखा है, ‘जन नायकन ने सिंगापुर में अब तक का सबसे बड़ा कट-आउट लगाया है। माई सिनेमाज कॉजवे प्वाइंट पर थलापति विजय का 5.5 मीटर का कट-आउट, 5.1 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है।’
