कासगंज में मध्यस्थता अभियान संचालित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज ।विज्ञप्तिमाननीय उत्त्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज के निर्देशानुसार जनपद कासगंज में “मध्यस्थता अभियान 2.0” संचालित है । इस अभियान का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित सुलह योग्य वादों का आपसी सहमति, संवाद एवं मध्यस्थता के माध्यम से शीघ्र, सरल एवं कम व्यय में निस्तारण कराना है । अभियान के अन्तर्गत वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, धारा 138 Ni Act अधिनियम (चेक बाउंस), मोटर दुर्घटना दावा, सम्पत्ति सम्बन्धी विवाद, वाणिज्यिक विवाद तथा अन्य सुलह योग्य मामलों को…

कासगंज: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

। कासगंज, 09 जुलाई। अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, कासगंज की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों सहित खाद्य कारोबारियों एवं औषधि विक्रेताओं ने प्रतिभाग किया।बैठक में वर्ष 2025-26 तथा वर्ष 2026-27 (अप्रैल 2025 से जून 2026 तक) की विभागीय प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने विभिन्न पर्वों एवं त्योहारों के दौरान चलाए गए विशेष अभियान, खाद्य पदार्थों के नमूना संग्रहण तथा जांच रिपोर्ट की जानकारी प्रस्तुत…

लखीमपुर खीरी : भारतीय किसान यूनियन एवं क्रांतिकारी किसान समिति ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) भारतीय किसान यूनियन एवं क्रांतिकारी किसान समिति के संयुक्त तत्वावधान में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू के नेतृत्व में किसानों और क्षेत्रवासियों का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी गोला युगांतर त्रिपाठी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की गंभीर और लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ​ज्ञापन में किसानों का ​बकाया गन्ना भुगतान बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड द्वारा किसानों का लंबित गन्ना मूल्य ब्याज सहित अविलंब भुगतान की मांग,​ नेपाल सीमा भीरा…

सीतापुर:कोटेदारों की मांगों पर मंत्री मनोज पांडेय से वार्ता बेनतीजा, लाभांश बढ़ोतरी पर नहीं बनी सहमति; 28 जुलाई का विधानसभा घेराव बरकरार* अफरोज अली द दस्तक 24 मिश्रिख सीतापुर

मिश्रिख (सीतापुर)। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन (एआईएफएसडीए) उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल की खाद्य एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय के साथ राशन डीलरों (कोटेदारों) की विभिन्न मांगों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का माहौल सकारात्मक रहा, लेकिन कोटेदारों की सबसे प्रमुख मांग लाभांश (कमीशन) बढ़ाने पर कोई सहमति नहीं बन सकी। मंत्री ने अगले पखवाड़े में दोबारा बैठक बुलाकर विस्तृत चर्चा करने का आश्वासन दिया।मिश्रिख तहसील स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में संगठन के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार…

सीतापुर:दधीचि कुंड में हजारों मछलियों की मौत, ऑक्सीजन की कमी से बिगड़े हालात; स्थानीय लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग अफरोज अली द दस्तक 24 मिश्रिख सीतापुर

मिश्रिख (सीतापुर)। विश्व प्रसिद्ध दधीचि कुंड तीर्थ में गुरुवार को हजारों मछलियां मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुंड में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां दिखाई देने पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने गहरी चिंता व्यक्त की। सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने कुंड से मृत मछलियों को निकालने का कार्य शुरू कर दिया।स्थानीय लोगों एवं तीर्थ के प्रधान पुजारी राहुल शर्मा ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। उनका कहना है कि प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में कुंड के पानी में ऑक्सीजन की…

फर्रुखाबाद: इटावा बरेली हाइबे 730c पर भरा पानी और टूटी सड़क से बसूला जायगा टोल

फर्रुखाबाद: जिले में विकास और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। फर्रुखाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है। सेंट्रल जेल चौराहा स्थित नेशनल हाईवे (NH-730) पर पिछले कई महीनों से भीषण जलभराव है, लेकिन जनता की गुहार सुनने वाला कोई नहीं है। डीएम से लेकर जनप्रतिनिधियों तक, सबने मूंदी आंखेंइस गंभीर समस्या को लेकर न तो जिला प्रशासन और डीएम महोदय कोई संज्ञान ले रहे हैं, और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जनता की परेशानी दिखाई दे रही है।…

कन्नौज:अपनी जनता पार्टी ने शिवम कुशवाहा को कन्नौज का जिलाध्यक्ष किया मनोनीत

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2026 अपनी जनता पार्टी (उत्तर प्रदेश इकाई) ने संगठन के विस्तार को गति देते हुए कन्नौज जनपद के लिए नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार शिवम कुशवाहा को जनपद कन्नौज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जारी मनोनयन पत्र में बताया गया है कि शिवम कुशवाहा, निवासी ग्राम महमूदापुर, पोस्ट लोहामण, जनपद कन्नौज, को संगठन हित में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उनसे अपेक्षा व्यक्त की…

फर्रुखाबाद:एबीवीपी ने गुरुकुल स्कूल में आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जिला इकाई द्वारा बुधवार को गुरुकुल स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. चंद्र देव दीक्षित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चित्रकला जैसी रचनात्मक गतिविधियां बच्चों की कल्पनाशक्ति और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण और समाज के सकारात्मक विकास में…

फर्रुखाबाद:भाकियू टिकैत का कलेक्ट्रेट पर धरना 90% मांगें मानी गईं, प्रशासन के आश्वासन के बाद रात 9 बजे हुआ स्थगित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2026 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले बुधवार को कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ परिसर में किसानों ने अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरने में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे और प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। धरना शुरू होने के बाद नगर मजिस्ट्रेट पारूल तरार के साथ प्रथम चरण की वार्ता करीब तीन घंटे तक चली। इस दौरान किसानों की 20 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने…

फर्रुखाबाद:शुकुरुल्लापुर पुल 9 से 11 जुलाई तक रहेगा बंद, मरम्मत कार्य के चलते लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के निर्देश पर शुकुरुल्लापुर पुल पर एक्सपेंशन जॉइंट्स (Expansion Joints) के प्रतिस्थापन एवं मरम्मत कार्य के चलते 9 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान पुल से किसी भी प्रकार का यातायात संचालित नहीं किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार मरम्मत कार्य GAWAR Construction Limited द्वारा कराया जाएगा। पुल बंद रहने के कारण आमजन और वाहन चालकों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपने…

फर्रुखाबाद:आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर फर्रुखाबाद-शाहजहाँपुर पुलिस की संयुक्त बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2026 आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से फर्रुखाबाद और शाहजहाँपुर पुलिस अधिकारियों की अंतरजनपदीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस दौरान दोनों जनपदों के अधिकारियों ने ढाई घाट पुल का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में फर्रुखाबाद की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार, क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी तथा थाना प्रभारी शमसाबाद सचिन चौधरी उपस्थित रहे। वहीं शाहजहाँपुर की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा…

फर्रुखाबाद:गैंगस्टर एक्ट के दोषी अरुण यादव को 5 वर्ष 10 माह की सजा, कोर्ट ने लगाया ₹5 हजार का जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2026 अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी पैरवी और सख्त कार्रवाई के तहत गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में न्यायालय ने दोषी अभियुक्त को सजा सुनाई है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह सफलता प्राप्त हुई। जानकारी के अनुसार, अभियुक्त अरुण यादव पुत्र राजवीर सिंह, निवासी ग्राम माधौपुर, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0 802/2020, वाद संख्या 169/2025, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत कोतवाली…

फर्रुखाबाद:हिन्दू सामाजिक सुरक्षा समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आर्थिक हितों व अवैध घुसपैठ पर कार्रवाई की उठाई मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2026 हिन्दू सामाजिक सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों एवं जागरूक नागरिकों ने बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार के गृह मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। समिति द्वारा दिए गए ज्ञापन में पारंपरिक व्यवसायों के संरक्षण, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी, अवैध घुसपैठ की रोकथाम, व्यापारिक गतिविधियों में पारदर्शिता तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि पारंपरिक व्यवसायों के कमजोर…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने मनाया दीपोत्सव, राष्ट्रभक्ति और सेवा का दिया संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2026 राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में सायंकाल दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए व्यवस्था, सजावट एवं दीप प्रज्वलन में सक्रिय भूमिका निभाई। दीपों की उज्ज्वल रोशनी के बीच राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा सेवा और संगठन के कार्यों को और अधिक…

फर्रुखाबाद: में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट: डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने NDRF तैयारियों का लिया जायजा, राहत कार्यों में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2026 जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बुधवार को गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित एनडीआरएफ (NDRF) के आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को आपदा…

फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, जिले में शिक्षकों को मिले हेल्थ कार्ड, ₹5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। वाराणसी से आयोजित मुख्यमंत्री के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण फर्रुखाबाद में किया गया, जहां शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार) प्रतिभा शुक्ला मुख्य अतिथि रहीं। उनके साथ अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि…

फर्रुखाबाद:भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने फर्रुखाबाद–संकिसा नई बस सेवा का किया शुभारंभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2026 भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने बुधवार को मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन बस सेवा के अंतर्गत फर्रुखाबाद बस स्टैंड से फर्रुखाबाद–मोहम्मदाबाद–नीमकरोरी होते हुए विश्व प्रसिद्ध बौद्ध पर्यटन स्थल संकिसा बसंतपुर तक संचालित होने वाली नई बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नई बस सेवा से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध होगा। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने…

फर्रुखाबाद:जमीन विवाद में फायरिंग के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत हथियार बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जुलाई 2026 कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने जमीन विवाद में हुई फायरिंग और मारपीट के चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी 32 बोर रिवॉल्वर, कारतूस, लकड़ी के डंडे और लोहे का पाइप भी बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुख्य आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

नहाने के पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें यह 1 चीज, त्वचा बनेगी मुलायम

दूध में प्रोटीन, विटामिन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम भारी मात्रा पाए जाते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से हड्डियां मजबूत होने के साथ शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। ऐसे में कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर दूध पीने के साथ-साथ पानी में मिला कर नहाने के लिए भी फायदेमंद होता है। पानी में दूध मिक्स कर रोजाना नहाने से यह स्किन साफ, ग्लोइंग और मुलायम करने में मदद करता है। मुलायम त्वचा के लिए एक बाल्टी पानी में 1 कप दूध मिक्स कर नहाने से…

काले, घने बाल चाहते हैं तो आज से ही करें ये काम

यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल काले और घने रहें तो आज से ही ये काम करना शुरू कर दें। आहार में हरी सब्जी, सलाद, अंकुरित अनाज, दूध, दूध के बने पदार्थ, ताजे फल, सूखा मेवा, मछली, दालें, अंडे, चावल, चोकरयुक्त आटे की रोटी खाएं। फाइबरयुक्त आहार के साथ नियमित पर्याप्त पानी पीएं। इसलिए पोषक तत्त्व लेना जरूरी शरीर में विटामिन सी की कमी से बालों में रूखापन आ जाता है। स्कल्प पर सूखी पपड़ी जम जाती है। जड़ें कमजोर होने से बाल गिरने लगते हैं। सभी प्रकार के…