फर्रुखाबाद: इटावा बरेली हाइबे 730c पर भरा पानी और टूटी सड़क से बसूला जायगा टोल

फर्रुखाबाद: जिले में विकास और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। फर्रुखाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है। सेंट्रल जेल चौराहा स्थित नेशनल हाईवे (NH-730) पर पिछले कई महीनों से भीषण जलभराव है, लेकिन जनता की गुहार सुनने वाला कोई नहीं है।

डीएम से लेकर जनप्रतिनिधियों तक, सबने मूंदी आंखें
इस गंभीर समस्या को लेकर न तो जिला प्रशासन और डीएम महोदय कोई संज्ञान ले रहे हैं, और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जनता की परेशानी दिखाई दे रही है। ऐसा लगता है जैसे सबकी आंखें बंद हो चुकी हैं।

20 फुट की सड़क ‘हाईवे’, और वसूला जाएगा टोल टैक्स!
सबसे बड़ी विडंबना यह है कि महज 20 फुट चौड़े इस रोड को ‘हाईवे’ का नाम दे दिया गया है और आने वाले समय में इस बदहाल सड़क पर चलने के लिए जनता से टोल टैक्स भी वसूला जाएगा।

केवल कागजों पर दौड़ रहा विकास
जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली केवल कागजी कार्रवाई तक सिमट कर रह गई है। जमीनी स्तर पर अधिकारियों की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पूरी तरह से फेल है। आखिर इस जलभराव से स्थानीय लोगों और राहगीरों को कब निजात मिलेगी?


Leave a Comment