सीतापुर :मानसी हत्याकांड में कार्रवाई की जानकारी लेने थाना सदना पहुंचे आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर, प्रदेश सचिव इमरान खान, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा जाटव, आजाद कुमार, विजय सिंह (मंडल प्रभारी सीतापुर), जिला अध्यक्ष विश्व दीप चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष मिश्रिख श्याम लाल भारती तथा जिला सचिव अवधेश मौर्य ने मानसी हत्याकांड में चल रही पुलिस कार्रवाई की जानकारी प्राप्त करने हेतु थाना सदना का दौरा किया।प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले में हुई अब तक की कार्रवाई एवं जांच की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पार्टी पदाधिकारियों ने निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। थाना प्रभारी ने मामले में की जा रही कार्रवाई से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

Leave a Comment