फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026 आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला इकाई फर्रुखाबाद में संगठनात्मक अनुशासन को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार को छह माह के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, संजीव कुमार पर वर्तमान में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सार्वजनिक रूप से बढ़ाई करने तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए हैं। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां संगठन के हितों के विपरीत हैं और पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करती हैं।
इस संबंध में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के वर्तमान जिलाध्यक्ष पंकज कुमार द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा गया कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ने स्पष्ट किया कि संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रतिबद्ध रहना होगा। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
