फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 थाना राजेपुर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 96/26, धारा 333/74/109/352/351(2) बीएनएस तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त विन्दरपाल पुत्र पूरनलाल निवासी ग्राम सीढ़े चकरपुर, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को वादी ने थाना राजेपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वादी के भाई पर चाकू से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया गया तथा अभद्र गालियां दी गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी विन्दरपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका रामखिलावन एवं उसके भाई से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। उसने शेष बयान न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से देने की बात कही।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह, कांस्टेबल वंश कुशवाहा
पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
