लखनऊ के अलीगंज में सोमवार को एक इमारत में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 लोग घायल हैं. पीएम मोदी ने इस घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ है. पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. बचाव अभियान जारी है और अधिकारी हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं.’ प्रधानमंत्री ने हादसे के पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी. वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी.
