फर्रुखाबाद:भाजपा फतेहगढ़ मंडल की बैठक संपन्न, ‘मन की बात’ एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री श्रीमती प्रतिभा राजपूत उपस्थित रहीं।

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सफल बनाने तथा आगामी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करना रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा राजपूत ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

बैठक में मंडल महामंत्री सुमित कटियार, उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, विटाना चौहान, अनुज वर्मा, नगर मंत्री अंकुर वर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज कटियार, मीडिया प्रभारी राहुल राठौर, सोनू राजपूत, रेखा सोमवंशी, गौरव श्रीवास्तव, भानु राजपूत, रचित कटियार, सनी शुक्ला, गुरजीत कटियार, विनीत मिश्रा, शिवम चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment