कसगंज व्यापारी कल्याण दिवस पर उत्कृष्ट करदाताओं का हुआ सम्मान* दानवीर भामाशाह की जयंती पर व्यापारियों के योगदान को किया गया नमन *

कसगंज व्यापारी कल्याण दिवस पर उत्कृष्ट करदाताओं का हुआ सम्मान* *दानवीर भामाशाह की जयंती पर व्यापारियों के योगदान को किया गया नमन* *कासगंज, 29 जून 2026।* उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में राज्य कर विभाग, कासगंज द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर श्री गणेश इंटर कॉलेज, कासगंज में “व्यापारी कल्याण दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत,अमापुर विधायक हरिओम वर्मा रहे। इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों ने कहा कि व्यापारी वर्ग राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों द्वारा ईमानदारी से जमा किए गए कर से ही सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन एवं आधारभूत सुविधाओं का विकास करती है। उन्होंने दानवीर भामाशाह के त्याग, राष्ट्रभक्ति एवं समाजसेवा के आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए व्यापारियों से प्रदेश एवं राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान राज्य कर विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में सर्वाधिक कर जमा करने वाले विभिन्न श्रेणियों के टर्नओवर के उत्कृष्ट व्यापारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार एवं राज्य कर विभाग द्वारा संचालित व्यापारी हितैषी योजनाओं की सराहना की। समारोह के सांस्कृतिक सत्र में संस्कृति विभाग के कलाकार द्वारा स्वरांजलि, संगीत प्रस्तुतियों, भामाशाह के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिकाओं एवं नाट्य मंचन के माध्यम से उनकी महान दानशीलता, राष्ट्रभक्ति एवं लोककल्याण की भावना को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। स्थानीय लोक संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। जनपदीय अधिकारियों ने व्यापारियों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, करदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं शासन की जनहितकारी नीतियों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मंजूर अहमद, व्यापारी प्रतिनिधि, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं राज्य कर विभाग सहित संबंधित विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment