प्रयागराज: जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की

जिलाधिकारी ने पांच साल एवं तीन साल से अधिक पुराने वादो की शीर्ष प्राथमिकता पर सुनवाई करते हुए सितम्बर माह तक पांच वर्ष से अधिक के लम्बित वादों को शून्य किए जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने करछना, फूलपुर, सोरांव एवं हण्डिया में सम्बंधित उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को कैम्प लगाकर फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण किए जाने के दिए निर्देश

सभी उपजिलाधिकारियों को सहकारी समितियों एवं खाद की दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

प्रयागराज 14 अगस्त

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को संगम सभागार में अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ बैठक कर तहसीलवार राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उनके द्वारा बैठक में लंबित कोर्ट केस, फार्मर रजिस्ट्री, राजस्व वसूली सहित अन्य कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी।

बैठक में जिलाधिकारी ने पांच साल एवं तीन साल से अधिक पुराने वादो को शीर्ष प्राथमिकता पर सुनवाई करते हुए सितम्बर माह तक पांच वर्ष से अधिक के लम्बित वादों को शून्य किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्विवादित वरासत से सम्बंधित प्रकरणों को शत-प्रतिशत निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने खतौनी में अमलदरामद की कार्यवाही प्राथमिकता पर करते हुए ऐसे प्रकरणों को शत-प्रतिशत निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की प्रगति की समीक्षा में करछना, फूलपुर, सोरांव एवं हण्डिया में प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को कैम्प लगाकर फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए है। राजस्व वसूली की समीक्षा में स्टाम्प वसूली में करछना तहसील की प्रगति खराब पाये जाने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार करछना को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसी तरह से सोरांव एवं मेजा तहसील में भी स्टाम्प राजस्व वसूली की प्रगति अपेक्षित न पाये जाने पर सम्बंधित उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को वसूली में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने आरसी से सम्बंधित प्रकरणों को भी शीघ्रता से निस्तारित किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने थाना दिवस एवं तहसील दिवस से सम्बंधित शिकायतों को निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने क्षेत्र में सहकारी समितियों एवं खाद की दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण करते रहने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, कहीं पर भी कोई सहकारी समिति बंद न रहे और ओवर रेटिंग की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने स्कूलों में साफ-सफाई एवं मिडडे मिल का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए है।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति श्री विजय शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन उपमा पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे श्री संजीव कुमार शाक्य, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment