फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2026 अखंड भारत दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा अखंड भारत विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला संयोजक रोहन मिश्रा एवं नगर संयोजक साहिल मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक रोहन मिश्रा एवं नगर संयोजक साहिल मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अखंड भारत की संकल्पना, राष्ट्र की एकता एवं सांस्कृतिक विरासत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभाग संयोजक अभिषेक जी, जिला सह मंत्री प्रवीण जी, जिला सह मंत्री अनुज जी, जिला उपाध्यक्ष शिवकांत जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, फतेहगढ़ नगर मंत्री विनोद जी, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रिषभ जी सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा नगर सह संयोजक गोविंद, चंदन, आर्यन, बढ़पुर प्रखंड सहसंयोजक नयन जैन, धर्मेंद्र जी, अमन अरोड़ा, शिवा, निहाल समेत बड़ी संख्या में दायित्वधारी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती की गई। इसके पश्चात राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए भारत को अखंड बनाने के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और भारत माता के जयघोष के साथ हुआ।
