नई दिल्ली में अखिल भारतीय शाक्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, प्रदेश व जिला इकाइयों को किया गया सम्मानित

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2026 अखिल भारतीय शाक्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से प्रदेश एवं जिला इकाइयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ओर से विभिन्न प्रदेश एवं जिला इकाइयों को उनके संगठनात्मक कार्यों और समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चंद शाक्य, राष्ट्रीय महासचिव श्याम बाबू शाक्य सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

फर्रुखाबाद जनपद से जिला अध्यक्ष शिवम शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शाक्य, महासचिव कौशलेंद्र शाक्य तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील शाक्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर फर्रुखाबाद इकाई को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में संगठन के विस्तार, समाज के उत्थान और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को गति देने के लिए सभी पदाधिकारियों ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment