लखीमपुर खीरी : पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 06 दिवसीय चलेगा विशेष अभियान, 7.33 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य।

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने के लिए 28 जून से 06 दिवसीय विशेष पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभियान की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई और रणनीति तय की। डीएम ने निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे…

लखीमपुर खीरी : संचारी रोगों पर वार की तैयारी, जुलाई भर चलेगा महाअभियान

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद में 01 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अटल सभागार में अंतरविभागीय समन्वय बैठक ली।बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि वेक्टर जनित एवं संचारी रोगों के साथ-साथ दिमागी बुखार पर नियंत्रण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ जमीनी स्तर पर अभियान को प्रभावी बनाएं। उन्होंने कहा…

लखीमपुर खीरी : राकिशसं गन्ना भुगतान और खाद की समस्या को लेकर जुलाई में करेगा सत्याग्रह

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन की सहकारी गन्ना विकास समिति प्रांगण में हुई ब्लाक स्तरीय बैठक में बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के गन्ना भुगतान और खाद की समस्या पर चिंता व्यक्त कर जुलाई में सत्याग्रह करने का प्रस्ताव किया गया। बैठक में राकिशसं के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा ने कहा कि किसानो की गाढी कमाई गन्ना खरीद कर बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड भुगतान न कर शोषण कर रही है। उन्होंने बताया बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड की तीन चीनी मिलों पर 37319 लाख…

लखीमपुर खीरी : स्थापना दिवस पर पंजाब एंड सिंध बैंक का सेवा उपहार, स्वास्थ्य विभाग को व्हीलचेयर और स्कूल को वाटरकूलर की सौगात

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) बैंकिंग सेवा के साथ सामाजिक सरोकार निभाने की मिसाल पेश करते हुए पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपने 119वें स्थापना दिवस पर जरूरतमंद मरीजों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। बैंक की ओर से डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सीएसआर के तहत स्वास्थ्य विभाग को पांच व्हीलचेयर और गांधी बालोद्यान स्कूल को एक वाटरकूलर भेंट की गईं। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बैंक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट संस्थानों की सामाजिक भागीदारी…

लखीमपुर खीरी : समीक्षा बैठक में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को सीएमओ ने लगाई फटकार

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) सीएमओ कार्यालय के सभागार में मंगलवार को टीबी, एचआईवी समन्वय एवं ‘100 डेज टीबी कैंपेन’ की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने की बैठक में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद रावत सहित एनटीईपी स्टाफ, एसटीएस, एसटीएलएस और पीपीएम कोऑर्डिनेटर ने प्रतिभाग किया। बैठक में सीएमओ ने विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों की ब्लॉकवार समीक्षा की और लापरवाही बरतने वाले क्षेत्रों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। उन्होंने ऐसे सभी कर्मचारियों की फटकार लगाते हुए कार्यशैली में…

लखीमपुर खीरी : मातृत्व शिशु व बालिका मदद योजना के तहत 10 श्रमिकों को मिले सहायता राशि के चेक

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत शुक्रवार की देर शाम कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग हुई। बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का संबोधन गूंजा तो सभागार में मौजूद लाभार्थियों के चेहरों पर उम्मीद और विश्वास की चमक दिखाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता…

लखीमपुर खीरी : 12 फीट से कम रहेगी ताजिए की ऊंचाई, अस्त्र शस्त्र प्रदर्शन पर प्रतिबंध,अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) मोहर्रम के पर्व को शांतिपूर्ण, गरिमामय और परंपरागत तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने गुरुवार देर शाम अमीरनगर से सौहार्द का बड़ा संदेश दिया। गोला तहसील और मोहम्मदी सर्किल की अमीरनगर पुलिस चौकी पर आयोजित शांति समिति की बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने धर्मगुरुओं, ताजियादारों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ सीधा संवाद कर शांति, भाईचारे और कानून व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि मोहर्रम गमी…

लखीमपुर खीरी : कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा के आवास पर राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष अजीत जैन द्वारा किया गया।जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल और पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काट कर दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी को ‘हर शोषित और वंचित की मजबूत आवाज’ बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक दूरदर्शी नेता हैं और देश की जनता को वर्तमान भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी…

लखीमपुर खीरी : जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव: नवजात 6 बेटियों का भव्य स्वागत, बेबी किट भेंट कर मनाया जश्न

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जिला महिला चिकित्सालय में बुधवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी लवकुश भार्गव तथा सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता के साथ नवजात छह कन्याओं का स्वागत कर उन्हें बेबी किट प्रदान किए और जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। नवजात कन्याओं के परिजनों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। अतिथियों ने कन्या जन्म को समाज के लिए सकारात्मक संदेश बताते हुए…

लखीमपुर खीरी : राज्य महिला आयोग की सदस्या सुजीता कुमारी ने की जनसुनवाई, दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सभागार में महिला जनसुनवाई आयोजित कर महिलाओं से जुड़े प्रकरणों के प्रति गहरी संवेदनशीलता दिखाई। इस दौरान महिला उत्पीड़न से जुड़े 31 नए मामलों की विस्तार से सुनवाई की गई। इनमें घरेलू हिंसा से संबंधित 06, दहेज उत्पीड़न का 01, जमीनी विवादों के 12, अश्लील हरकतों का 01, साइबर क्राइम के 02 तथा मारपीट एवं लड़ाई-झगड़े के 09 मामले शामिल रहे। संबंधित विभागों को समयबद्ध व…

लखीमपुर खीरी : मोहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं परंपरागत ढंग से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने की। इसमें डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं, संभ्रांत लोगों के साथ बातचीत कर सभी को आपसी भाईचारा, सौहार्द व शांति व्यवस्था के साथ पर्व मनाने की अपील की। बैठक का संचालन एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। डीएम ने कहा कि मोहर्रम गम और मातम…

लखीमपुर खीरी :​12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हुआ सामूहिक योग पूर्वाभ्यास

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सामूहिक योग पूर्वाभ्यास (वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल) का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष पूर्वाभ्यास सत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के नेतृत्व में विभाग के समस्त नोडल अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों और पटल सहायकों व कर्मचारियों ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। कार्यालय स्तर पर आयोजित इस योग सत्र में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक…

लखीमपुर खीरी : अभाविप ने हर्ष भारद्वाज को सौंपी गोला तहसील संयोजक की कमान

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग रायबरेली में संपन्न हुआ। इस वर्ग के समापन पर संगठन ने नए दायित्वों की घोषणा की। लखीमपुर विभाग के गोला जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हर्ष भारद्वाज को सौंपी गई है। उन्हें गोला का तहसील संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही गोला जिला संयोजक सचिन राज, मोहम्मदी तहसील संयोजक प्रदुमन और पलिया तहसील संयोजक हेमंत वर्मा को भी नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी उनके समर्पण, नेतृत्व…

लखीमपुर खीरी : निर्धारित समय से पहले पूरा हुआ जनगणना कार्य, प्रशासन ने दर्ज की बड़ी उपलब्धि

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जनपद में जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य निर्धारित समय से पांच दिन पूर्व ही सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। यह कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक निर्धारित था, जिसे 15 जून 2026 को ही पूरा कर प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अंजनी कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में यह कार्य तय समय से…

लखीमपुर खीरी : नीट परीक्षा की तैयारियां तेज, डीएम ने ली बैठक दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली की ओर से आगामी 21 जून को आयोजित नेशनल इलिजिबिलिटि इंट्रेंस टेस्ट (नीट) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में सात केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें 3366 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेटों और…

लखीमपुर खीरी : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का हुआ भव्य शुभारम्भ, स्वस्थ जीवन का मिला मंत्र

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह के अंतर्गत गोला गोकर्णनाथ स्थित नीलकंठ मैदान में सोमवार को योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 15 जून से 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। योग के नियमित अभ्यास से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक रूप से भी संतुलित और सकारात्मक बना रहता है। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर…

लखीमपुर खीरी : हत्या का वांछित शातिर अभियुक्त दानिश 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी एवं क्षेत्राधिकारी गोला के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोला पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 238/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या के वांछित अभियुक्त दानिश पुत्र यूनूस निवासी ग्राम हजरतपुर, थाना फूलबेहड़,जनपद लखीमपुर खीरी को घटना के महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को सुबह थाना गोला पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर…

लखीमपुर खीरी : सख्त पहरे में हुई जीआईसी प्रवक्ता परीक्षा, डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित जीआईसी प्रवक्ता (पुरुष/महिला) परीक्षा-2025 रविवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों और सघन निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 6257 अभ्यर्थियों में से 2271 ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 3986 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र, आयोग द्वारा नामित पर्यवेक्षक…

लखीमपुर खीरी : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बिजुआ में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, गोला विधायक ने किया उद्घाटन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) केंद्र में प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को ब्लॉक सभागार बिजुआ मे जन कल्याणकारी शिविरों एवं स्वास्थ मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह जी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने कहा कि प्रधानमत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और…

लखीमपुर खीरी : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नकहा में स्वास्थ्य शिविर का मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने किया उद्घाटन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) विकास खण्ड नकहा ब्लाक सभागार में रविवार को यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सदस्य विधान परिषद श्री अनूप गुप्ता जी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता जी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रधानमत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई…