लखीमपुर खीरी : राकिशसं गन्ना भुगतान और खाद की समस्या को लेकर जुलाई में करेगा सत्याग्रह

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन की सहकारी गन्ना विकास समिति प्रांगण में हुई ब्लाक स्तरीय बैठक में बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड के गन्ना भुगतान और खाद की समस्या पर चिंता व्यक्त कर जुलाई में सत्याग्रह करने का प्रस्ताव किया गया। बैठक में राकिशसं के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा ने कहा कि किसानो की गाढी कमाई गन्ना खरीद कर बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड भुगतान न कर शोषण कर रही है। उन्होंने बताया बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड की तीन चीनी मिलों पर 37319 लाख गन्ना किसानों का 780. 33 करोड़ रुपया बकाया है जिसमें सबसे कम भुगतान गोला इकाई का हुआ है। गन्ना आयुक्त के आदेश पर जिले के थानों में एफआईआर दर्ज की गई वसूली प्रमाण पत्र जारी किए गए लेकिन कार्यवाही शून्य है। उन्होंने कहा कि संगठन से संबंधित गन्ना किसानों ने मय अधिनियम के नोटेरियल शपथ पत्र एसपी को भेजे थे लेकिन अब तक चार्ज शीट नहीं लगाई गई। सत्ता पक्ष के विधायक और पदाधिकारी भी किसानो की समस्या पर चुप हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदयाल वर्मा ने कहा बजाज चीनी मिलों और गन्ना विभाग के अधिकारियों की मिली भगत है इस कारण प्रदेश और जिले के गन्ना विभाग के कार्यालय में एथेनॉल उत्पादन की तो सूचना है लेकिन कितना एथेनॉल मैली और बैगास बिक्री हुआ है इसके कोई आंकड़े उपलब्ध नहीं है। जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गोला के ट्रांसपोर्टर के ड्राइवर द्वारा रेलवे स्टेशन से ममरी खाद गोदाम ले जाते समय रास्ते में अवैध रूप से खाद बिक्री की गई‌ इसमें एक किसान नेता द्वारा एसडीएम को एफ आईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई लेकिन वह किसान नेता अब इस मामले में चुप्पी साधे हैं। इसी प्रकार नगर के अलीगंज रोड पर एक दुकानदार की एनपी के खाद को नकली बताकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी जिसमें कार्यवाही शून्य है। क्षेत्र में यूरिया और अन्य खादो की कालाबाजारी तेजी पर है लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है जिससे खेती चौपट हो रही है। बैठक के अंत में बिहार के सामाजिक कार्यकर्ता भरत तिवारी कापुलिस द्वारा एनकाउंटर किए जाने की घोर निंदा की गई और घटना की न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जांच कराए जाने की मांग की गई।

बैठक में रामनिवास वर्मा ,जीवनलाल वर्मा, राजेश वर्मा ,अनिल वर्मा ,राहुल कृष्ण मुरारी, आदि मौजूद रहे अध्यक्षता जीवनलाल वर्मा ने

Leave a Comment