बालाघाट/मध्य प्रदेश: अजय सुखदेवे बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के शहडोल जिला प्रभारी, संगठन में बढ़ा कद

बालाघाट। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए सम्राट अशोक सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ बालाघाट के जिला संयोजक अजय सुखदेवे को 25 जून बुधवार को शहडोल जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार द्वारा की गई है।

प्रदेश नेतृत्व की महत्वपूर्ण बैठक के बाद जारी नियुक्ति सूची में अजय सुखदेवे के नाम पर मुहर लगाई गई। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है तथा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।
मीडिया से चर्चा करते हुए अजय सुखदेवे ने प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और गंभीरता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन की विचारधारा से जोड़ने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं और अधिकारों का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।
श्री सुखदेवे ने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे और जनसेवक के रूप में कार्य करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

सवांददाता : अभिषेक शाक्य

Leave a Comment