लखीमपुर खीरी : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नकहा में स्वास्थ्य शिविर का मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने किया उद्घाटन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) विकास खण्ड नकहा ब्लाक सभागार में रविवार को यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सदस्य विधान परिषद श्री अनूप गुप्ता जी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता जी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रधानमत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने जिले में मेडिकल कॉलेज बनने को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा मोदी है तो मुमकिन है, योगी है तो यकीन है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा में अपनी निधि से सोलर लाइट लगवाने की भी घोषणा की ताकि मरीजों और तीमारदारों को रात में बेहतर रोशनी मिल सके। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ने उपस्थित लोगों को आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना की चाभी वितरित की गई। साथ ही धरती माता को हरा भरा और पर्यावरण को संरक्षित रखने हेतु एक पेंड़ माँ के नाम भी लगाया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र साहनी, ब्लाक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता, विकास खण्ड अधिकारी नकहा संगीत यादव, जिला सह कार्यालय प्रभारी अखिलेश वर्मा, सभासद द्वारिकापुरी लकी गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र मौर्या सहित सम्मानित पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु व ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Comment