गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी एवं क्षेत्राधिकारी गोला के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोला पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 238/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या के वांछित अभियुक्त दानिश पुत्र यूनूस निवासी ग्राम हजरतपुर, थाना फूलबेहड़,जनपद लखीमपुर खीरी को घटना के महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को सुबह थाना गोला पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त दानिश को रसूलपनाह नहर पुलिया चौकी अलीगंज के पास से गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त दानिश की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त आला-कत्ल एक अदद चाकू पास के एक तालाब से बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 13.06.2026 को वादी मुकदमा याकूब अली निवासी ग्राम शिवपुर साड़ा, थाना गोला द्वारा थाने पर सूचना दी गई कि दिनांक 12.06.2026 की रात करीब 11:00 बजे अभियुक्त दानिश ने उनके पुत्र मो0 सलीम के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी है। इस संबंध में थाना गोला पर मु0अ0सं0 238/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम दानिश पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई थी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह, व0उ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अंकित बर्मन, कांस्टेबल परीक्षित सैनी, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल अनुज सागर, कांस्टेबल अरूण पाल रहे।
लखीमपुर खीरी : हत्या का वांछित शातिर अभियुक्त दानिश 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार
