प्रयागराज :जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ,थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-189/26 धारा-191(2)/191(3)/115(2)/352/351(2)/103(1) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रमेश बिन्द पुत्र स्व0 मुन्नी लाल निवासी ग्राम तिलकपुर उपरदहा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-15.06.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत वासूपुर शिवमंदिर के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर दिनांक-28.04.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर मुकदमा वादी के परिजनों के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मार-पीट की गयी थी, जिसमें वादी मुकदमा के चाचा को गम्भीर चोटें आयी थी, जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-189/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पूर्व में 02 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रमेश बिन्द पुत्र स्व0 मुन्नी लाल निवासी ग्राम तिलकपुर उपरदहा थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 55 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-189/26 धारा-191(2)/191(3)/115(2)/352/351(2)/103(1) भा0न्या0सं0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्र0नि0 अनूप सरोज, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. का0 हरिओम, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. का0 रितुराज सिंह, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. का0 बृजेश कुमार राय, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment