गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) छोटी काशी गोला में सावन माह मेले के सफल समापन होने के उपलक्ष्य में गोला विधायक माननीय अमन गिरी द्वारा नीलकंठ मैदान में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता एवं शिव मंदिर अध्यक्ष जनार्दन गिरी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन के के शुक्ला ने किया। इस अवसर पर सावन मेले को सकुशल संपन्न कराने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों, सफाईकर्मियों,पुलिसकर्मियों सहित सभी सहयोगियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने कहा कि एक महीने तक चले इस विशाल सावन मेले को सुरक्षित, स्वच्छ और आनंदमय बनाए रखना कोई छोटी बात नहीं थी। इसके पीछे सैकड़ों हाथ, निस्वार्थ भावना और कड़ी मेहनत छुपी थी। इस सावन मेले की सफलता में आप सभी की बहुत बड़ी भूमिका रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में भी आप सभी का यही समर्पण और सहयोग बना रहेगा। उन्होंने नगर के वॉलंटियर्स को पूरे उत्साह और सेवा भाव से योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया एवं सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोगियों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस मेले को सफल बनाया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेश सिंह,जगदम्बा गिरी,नरसिंह भारती, ज्ञानी सुखविंदर सिंह, गुरुप्रीत सिंह, अनुपम अवस्थी, आशीष सिंह, मुन्ना सिंह, प्रेम कुमार मौर्य, जगमोहन बाल्मीकि, बलविंदर सिंह काके, सभासद राहुल भारती, हर्ष अवस्थी, राकेश वर्मा, प्रवीण गुप्ता, भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की संख्या में नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी : गोला सावन मेले के सफल समापन पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
