ऑपरेशन गंगा: मोहनलाल की आगामी फिल्म के टाइटल का एलान

सुपरस्टार मोहनलाल अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। उनकी फिल्म को अब तक अस्थाई तौर पर ‘L367’कहा जा रहा था। मगर, आज शनिवार को इसके टाइटल का खुलासा कर दिया गया है और इसी के साथ फिल्म का भी आधिकारिक एलान कर दिया गया है।


मोहनलाल की आगामी फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन गंगा’ है। यह देश के एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित फिल्म है। आज शनिवार को मोहनलाल ने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के टाइटल का जिक्र किया है।

Leave a Comment