पीएम मोदी ने किसे कहा ‘ओजी’, क्या होता है इसका मतलब?

नई दिल्ली स्थित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉलेज की 100 साल की यात्रा और यहां से निकले विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जमकर तारीफ की। शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में पीएम मोदी ने एसआरसीसी के पूर्व छात्रों को खास अंदाज में संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एसआरसीसी के पूर्व छात्रों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्हें ‘ओजी’ कहा। ‘ओजी’ का पूरा रूप ओरिजिनल गैंगस्टर (Original Gangster) होता है। हालांकि, बोलचाल की भाषा में इसका इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति के लिए भी किया जाता है जो अपने क्षेत्र में पुराना, असली या प्रभावशाली नाम हो।

पीएम मोदी ने कहा कि एसआरसीसी के पूर्व छात्र भी बहुत खास रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज के पूर्व छात्रों ने अर्थव्यवस्था और राजनीति से लेकर कला, कानून और न्यायपालिका तक हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।

Leave a Comment