हरमनप्रीत की ऐतिहासिक उपलब्धि: कप्तान के तौर पर 150 टी20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। हरमनप्रीत कप्तान के तौर पर 150 टी20 खेलने वाली पहली खिलाड़ी हैं। पुरुष या महिला क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी अब तक ये मुकाम अपने नाम दर्ज नहीं कर सका है। हरमनप्रीत ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान यह कीर्तिमान अपने नाम किया।

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। हरमनप्रीत ने टॉस के दौरान कहा कि वह लक्ष्य का पीछा करने से खुश हैं क्योंकि टीम के गेंदबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान ने भी इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया। हरमनप्रीत से कप्तान के तौर पर 150 टी20 खेलने की उपलब्धि के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, हां, यह बड़ी उपलब्धि है, लेकिन सबसे जरूरी है कि हम इसका मैदान पर लें।

Leave a Comment