पीलीभीत: इंटर कालेज में हर्षोल्लास से मनाया गया 65वां शिक्षक दिवस।

पीलीभीत/बिलसंडा: कस्बा बिलसंडा के रुप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज में हर वर्ष की भांति शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक शिवेंद्र सिंह कुशवाहा व प्रधानाचार्य राजीव मौर्य ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव मौर्य ने सभी शिक्षकणो को भेंट स्वरूप पेन दिए ।
साथ ही विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकगणो को शिक्षक दिवस की बधाई दी व उपहार भेंट किए।

Leave a Comment