शिक्षक दिवस समारोह का सजीव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित।
मुख्यमंत्री जी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित।
कासगंज, 05 सितंबर 2026। आज शनिवार को श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज में प्रातः 11:00 बजे शिक्षक दिवस समारोह का सजीव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज के सभागार में दिखाया गया।
जनपद स्तरीय प्रसारण कार्यक्रम में मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत रत्नेश कश्यप, देवेंद्र सिंह राजपूत, मा0 विधायक (सदर), हरिओम वर्मा, मा0 विधायक अमांपुर, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग रेनू गौड़, मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह सहित माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक तथा अन्य संबंधित नागरिक उपस्थित रहे।
सजीव प्रसारण के दौरान मा0 मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद गोरखपुर में समर्पण, नवाचार एवं शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 81 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025 भी प्रदान किए गए।
मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी राष्ट्र तभी सशक्त और समर्थ हो सकता है, जब उस राष्ट्र की भावनाओं के अनुरूप शिक्षा और संस्कार वहां की युवा पीढ़ी को प्राप्त हो रहे हों और यह कार्य शिक्षक ही कर सकते हैं।
सजीव कार्यक्रम के समापन उपरांत जनपद स्तर पर नवाचार एवं शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 112 शिक्षकों को मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत रत्नेश कश्यप, देवेंद्र सिंह राजपूत, मा0 विधायक (सदर), हरिओम वर्मा, मा0 विधायक अमांपुर, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग रेनू गौड़, मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मा0 मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।


