सलमान खान की ‘इट्स डन ब्रो’ अपील पर सोनम वांगचुक ने तोड़ी चुप्पी; कहा- ‘मैं मजबूरियों पर कुछ नहीं कहूंगा’

नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर सोनम वांगचुक जब भूख हड़ताल पर थे तो सलमान खान ने उनसे अनशन खत्म करने की अपील की थी। दबंग खान ने अपने ही अंदाज में ट्वीट किया था, जो खूब वायरल हुआ। इस पर काफी मीम्स भी बने थे। अब हाल ही में सोनम वांगचुक ने सलमान की उस अपील पर प्रतिक्रिया दी है। इंजीनियर, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने हाल ही में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में सलमान खान के वायरल ट्वीट पर रिएक्शन दिया। दरअसल, सोनम से सलमान के…

IFS ऑफिसर बनना चाहते थे अमिताभ बच्चन, केबीसी के नए एपिसोड में किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ के एक एपिसोड में अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। इस दौरान उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों और पढ़ाई से जुड़ी कुछ बातें शेयर कीं। अमिताभ ने बताया कि एक समय वह इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर बनना चाहते थे। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपनी पढ़ाई के अनुभव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘जैसे हमारे जमाने में मेरे बाबूजी बोलते थे कि ग्रेजुएशन करना बहुत जरूरी है और क्या है…

समय रैना का फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के अगले एपिसोड में इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री

हाल ही में रिलीज हुए ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के नए एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह, शेरोन वर्मा और ऑरी जैसे पेनलिस्ट देखने को मिले थे। शो को फैंस से काफी प्यार मिला। लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो था समय का आखिरी एक क्लिप। इस क्लिप में उन्होंने अगले एपिसोड से जुड़ी जानकारी दी है। समय रैना जब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ वापस आए तो फैंस की नजरें उन पर थीं। लोग यह देखने के लिए एक्साइटेड थे कि कानूनी विवादों के…

ऋतिक के बेटे रेहान ने संगीत जगत में रखा पहला कदम

ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बेटे रेहान रोशन ने शुक्रवार को अपना सिंगिंग डेब्यू कर लिया है। शुक्रवार को रेहान ने अपना पहला गाना ‘द हेवनली प्लेस’ रिलीज किया। इसकी जानकारी ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी। ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर बेटे को इस शुरुआत के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘आपमें जन्मजात बुद्धिमत्ता है। मुझे इस पर पूरा भरोसा है। यही बात मुझे निडर बनाती है।’ इसके साथ ही उन्होंने बेटे के लिए हार्ट इमोजी का साइन भी लगाया।

कुनिका ने कंगना को घेरा, बोलीं- ‘सड्डा कुत्ता टॉमी…

बीते दिनों कंगना रनौत ने कृति सेनन के रक्षा बंधन के विज्ञापन पर उनकी आलोचना की थी। इसके जवाब में कृति ने भी अपनी सफाई पेश की थी। मगर यह मामला अब विवाद बन चुका है। अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने कंगना का एक पुराना एड शेयर किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने काफी कुछ कहा। अभिनेत्री कुनिका सदानंद भी अब रक्षा बंधन के एड वाले मामले में कूद पड़ी हैं। उन्होंने कंगना की आलोचना को आड़े हाथों लिया। इसके साथ ही कंगना का एक पुराना रक्षा बंधन का विज्ञापन…

दशहरा पर धमाका करेंगे पवन सिंह; रिलीज होगी ‘जियो मेरी जान

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘जियो मेरी जान’ का साल 2024 में एलान किया गया था। दो साल पहले फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें पावर स्टार फटी शर्ट और हाथ में चप्पल पकड़े हुए दिखे थे। चेहरे पर चोट के निशान थे। अब इसी फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया गया है। पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म ‘जियो मेरी जान’ इस साल दशहरा के अवसर पर रिलीज होगी। त्योहार के मौके पर पवन सिंह धमाका करने को तैयार हैं। आज गुरुवार को जेपी…

‘मैं कठपुतली नहीं हूं’; भाजपा से अलग राय पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया,

कंगना रनौत का कहना है कि वे कोई कठपुतली नहीं हैं। अभिनेत्री और भाजपा सांसद का कहना है कि हो सकता है कि भविष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके साथ न खड़ी हो। कंगना ने आगे कहा कि कई फिल्म निर्देशकों के लिए अब भी वे बेहद पसंदीदा एक्ट्रेस हैं। कंगना रनौत ने DD नेशनल को दिए एक इंटरव्यू में अपने निजी विचारों और पार्टी की आधिकारिक राय के बीच अंतर के बारे में बात की। कंगना रनौत ने कहा कि भले ही उनके सार्वजनिक बयान कभी-कभी भाजपा के…

क्या विज्ञापन के नोटिस पर चुप्पी साधे बैठे हैं शाहरुख-टाइगर और अजय?

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे का कहना है कि विज्ञापन मामले में भेजे गए नोटिस का शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन ने अब तक जवाब नहीं दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तुकाराम ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र FDA को अभी तक उन तीनों बॉलीवुड अभिनेताओं से कोई जवाब नहीं मिला है, जिन्हें एक विज्ञापन को लेकर नोटिस भेजा गया था। मुंबई प्रेस क्लब के ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में बोलते हुए तुकाराम मुंढे ने कहा कि किसी प्रोडक्ट को प्रमोट करना…

‘गांधारी’ पर विवाद: तापसी की फिल्‍म पर क्‍यों मचा हल्‍ला, GST इंस्‍पेक्‍टर के आरोप

तापसी पन्‍नू की नई फिल्‍म ‘गांधारी’ अपने पोस्‍टर रिलीज के साथ ही विवादों में आ गई है। सीधे OTT पर रिलीज हो रही इस फिल्‍म पर ‘कहानी चोरी’ के आरोप लगे हैं। लेखक कल्याण बंदी के कॉपीराइट के आधार पर आरोप लगाए कि फिल्म की कहानी उनके कॉन्सेप्ट पर आधारित है। यही नहीं, उन्‍होंने दावा किया है कि साल 2019 में ही उन्‍होंने ऐसी एक कहानी लिखी थी और इसे रजिस्‍टर भी करवाया था। हालांकि, अब तापसी की फिल्‍म की प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों की कंपनी ‘कथा पिक्चर्स’ ने इन आरोपों…

क्या जानबूझकर कराई गई थी ‘सरके चुनर…’ गाने की कंट्रोवर्सी? विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी

नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ का काफी विरोध किया गया था। गाने को लेकर हुए विवाद पर नोरा फतेही का कहना है कि उन्हें इसका पहले से अंदाजा था। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कुछ इन्फ्लुएंसर्स को इस गाने के खिलाफ गुस्से को भड़काने के लिए पैसे दिए गए थे। नोरा फतेही का कहना है कि उन्होंने कभी भी इस हिंदी गाने को मंजूरी नहीं दी थी। साथ ही नोरा ने दावा किया है कि इस गाने पर विवाद भड़काने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को…

जल्द शुरू होगा ‘काफी विद करण’ का नया सीजन

करण जौहर अपने चर्चित टॉक शो ‘काफी विद करण 9’ के साथ जल्द वापसी करने वाले हैं। सुनने में आया है कि इस नौंवे सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान मुख्य अतिथि बनकर शिरकत कर सकते हैं। सलमान इससे पहले पिछले कुछ सीजन में शो पर अपने पिता सलीम खान और भाईयों के साथ भी नजर आ चुके हैं। आमतौर पर फैंस सलमान को ज्यादा टॉक शोज का हिस्सा बनते नहीं देखते। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान जल्द ही ‘काफी विद करण’ के सीजन 9 के पहले एपिसोड में…

फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का पोस्टर हुआ रिलीज

अरशद वारसी की अगली फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अरशद डबल रोल में नजर आएंगे। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म होगी जिसका पोस्टर सोमवार को जारी किया गया। फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ अरशद वारसी की अन्य कॉमेडी फिल्मों से कुछ अलग होगी। फिल्म की कहानी दो पुरुषों के जीवन पर आधारित होगी। जानें इसमें क्या खास होगा? इसमें अरशद के अलावा संजीदा शेख, विजय राज, पूजा चोपड़ा, बिजेंद्र काला और दिवंगत अतुल परचुरे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। फिल्म में जीवन और…

तेजा सज्जा के जन्मदिन पर हुई ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ की घोषणा, साथ नजर आएंगी यह बॉलीवुड अभिनेत्री

साउथ सिनेमा के अभिनेता तेजा सज्जा की बहुचर्चित फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी’ के सीक्वल की घोषणा हो चुकी है। मेकर्स ने खास तौर पर एक्टर के जन्मदिन पर इस जानकारी को साझा किया है। फिल्म में तेजा के साथ एक मशहूर बॉलीबुड एक्ट्रेस भी अपना साउथ डेब्यू करती नजर आएंगी। फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ तेजा सज्जा की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की जानकारी आज तेजा सज्जा के 31वें बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज के रूप में दी गई। फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ में तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में…

‘द कपिल शर्मा शो’ के कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का हुआ निधन

‘द कपिल शर्मा शो’ में ‘राजू’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके सह-कलाकार और दोस्त कृष्णा अभिषेक ने की। वह आज राजीव के साथ इंदौर में परफॉर्म करने वाले थे। उन्हें इस दुखद घटना के बारे में तब पता चला जब वे फ्लाइट में सवार हो चुके थे। श्रद्धांजलि के तौर पर, आयोजकों और कृष्णा ने मध्य प्रदेश में होने वाले अपने शो को रीशेड्यूल करने का फैसला किया है।

सेलेना गोमेज के पति बेनी ब्लैंको का अजीबो-गरीब डाइट प्लान क्या है आप भी जानें

बेनी ब्लैंको ने एक अनोखे डाइट एक्सपेरिमेंट के तहत पांच दिन तक सिर्फ पिज्जा खाकर लगभग पांच पाउंड वजन कम किया। इस एक्सपेरिमेंट का मकसद यह साबित करना था कि कोई भी खाना खाकर वजन कम किया जा सकता है। 38 साल के बेनी ब्लैंको ने 19 अगस्त को पोस्ट किए गए एक टिकटॉक वीडियो में अपने एक्सपेरिमेंट के नतीजे शेयर किए। वह इस वीडियो में कहते हैं, ‘मैं साबित करना चाहता था कि सचमुच कुछ भी खाकर वजन कम किया जा सकता है।’ ई न्यूज के मुताबिक बेनी ने…

‘हट ना बे…’; तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर करीना ने तोड़ी चुप्पी

बीते दिन करीना कपूर खान का एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर सवाल किए जाने लगे कि क्या बेबो तीसरी बार मां बनने वाली हैं? अफवाहों का दौर शुरू होने के बाद करीना की टीम ने इसे लेकर सफाई दी और बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। अब करीना ने कमेंट किया है। करीना कपूर को जिम के बाहर स्पॉट किया गया था। जिम आउटफिट में करीना का बैली फैट नजर आ रहा था, जिसे लोगों ने ‘बेबी…

बिना इजाजत वीडियो बना रहे फैन पर भड़के अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहते हैं. वो अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं. अब अर्जुन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका गुस्सा और तीखा रिएक्शन है. दरअसल, अर्जुन ने हाल ही में अपने एक फैन को जमकर फटकार लगाई है. अर्जुन कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक फैन बिना बताए उन्हें रिकॉर्ड करता नजर आ रहा है. फैन को…

एकता कपूर की फिल्म से होगा गोविंदा के बेटे का डेब्यू

एकता कपूर अपनी अगली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘हीरो की हॉररइन’ को अमर बुटाला के साथ प्रोड्यूस कर रही हैं। इसके निर्देशक साजिद खान होंगे। इस फिल्म के जरिए गोविंदा और सुनीता आहूजा का बेटा यशवर्धन बॉलीवुड में कदम रखेगा। जानिए, इस फिल्म में कौन हीरोइन हैं? यशवर्धन के अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में कौन-कौन हैं? और यह कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यशवर्धन आहूजा के साथ इस फिल्म में नितांशी गोयल लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। साथ ही इस फिल्म में सुनीता आहूजा यानी गोविंदा की पत्नी भी…

क्यों चर्चा में आईं मर्डर केस की आरोपी पवित्रा गौड़ा? पूर्व पति को लेकर मिली बड़ी अपडेट

रेणुकास्वामी मर्डर केस की आरोपी अदाकारा पवित्रा गौड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवित्रा के एक्स पति संजय सिंह का निधन हो गया है। संजय की मौत कई महीने पहले हुई। हालांकि, जानकारी अब सामने आई है। पवित्रा गौड़ा फिलहाल रेणुकास्वामी मर्डर केस में कस्टडी में हैं। कन्नड़ प्रभा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय सिंह की मौत करीब सात या आठ महीने पहले हुई थी। खबर है कि लिवर से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के बाद राजस्थान में उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स में यह…

10 हजार की फिश और लाखों में बिक रही यह चीज; चौंका देंगे सलमान की बहन अर्पिता के रेस्त्रां के दाम

सलमान खान की बहन अर्पिता फिल्मी दुनिया से अलग जाकर रेस्त्रां बिजनेस में उतर चुकी हैं। उनका मर्सी नाम एक रेस्त्रां मुंबई में है। यहां पर मिलने वाली डिशेज की कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपये तक जाती है। जानिए, कौन सी डिश की कीमत कितनी है? सॉल्ट क्रस्टेड रेड स्नैपर नाम की एक डिश अर्पिता के रेस्त्रां में मिलती है, यह एक मछली से बनी डिश है। इसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये है। वहीं ट्रफल पास्ता फ्रॉम व्हील नाम की एक स्वीट डिश की कीमत लगभग 8 हजार…