सुनीता ने वापस ली तलाक की अर्जी, गोविंदा के मैनेजर बोले- घर की इज्जत बाजार में नहीं लानी चाहिए थी

सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक की याचिका वापस ले ली है। इस पूरे मामले पर अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने अमर उजाला से खास बातचीत में प्रतिक्रिया दी है। शशि सिन्हा ने सुनीता के इस फैसले का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सुनीता को परिवार की बात को इस तरह सार्वजनिक नहीं करना चाहिए था। शशि सिन्हा ने कहा, ‘हां, ये खबर बिल्कुल सही है। मैं इस बात का स्वागत करता हूं। देर से ही सही, कम से कम अब जागे तो।…

चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? आया भारत सरकार का जवाब

अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चीनी घुसपैठ के दावों को बुधवार (19 अगस्त) को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ”जो लोग कहते हैं कि चीन 60 किमी अंदर आ गया है, हमें बदनाम करने के लिए तरह-तरह के वीडियो शेयर करते हैं, वे गलत हैं.” रिजिजू ने साथ ही न्यूज एजेंसी IANS से कहा कि सीमा पर समस्या है. अरुणाचल प्रदेश के गांवों के कुछ लोगों ने सीमा की समस्या के बारे में चिंता जाहिर की है. यह चिंता जायज है. सीमा का निर्धारण नहीं…

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का नेटफ्लिक्स पर धमाल, ग्लोबल टॉप 10 में इस नंबर पर पहुंची सीरीज

1999 के कारगिल युद्ध की कहानी पर आधारित एरियल-एक्शन सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ इन दिनों चर्चा में है। सीरीज में भारतीय वायुसेना के उन अधिकारियों की बहादुरी दिखाई गई है, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के साथ मिलकर काम किया था। अब फिल्म ने रिलीज के बाद ओटीटी पर धमाल मचाया हुआ है। 7 अगस्त को रिलीज हुई यह छह एपिसोड की सीरीज नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश नेटफ्लिक्स के मुताबिक, ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ लगातार दो हफ्तों से ग्लोबल टॉप 10 में बनी हुई है। यह सीरीज…

राजपाल यादव ने साइन की 1200 करोड़ की डील?

राजपाल यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह 12 फिल्में करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 10 साल के टाइम गैप में आएंगी और इन फिल्मों के लिए राजपाल यादव ने 1200 करोड़ रुपये की डील साइन की है। इस बात की पुष्टि राजपाल यादव की तरफ से नहीं की गई है। बता दें कि अगले साल से इन फिल्मों की शूटिंग शुरू होगी। राजपाल यादव ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, ‘एक कलाकार के तौर पर…

पत्नी सुनीता से विवाद के बीच थाईलैंड में दिखे गोविंदा, क्लब में किया परफॉर्म

गोविंदा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह थाईलैंड के पटाया में एक क्लब में डांस परफॉर्म कर रहे हैं। इस क्लब में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान अभिनेता गोविंदा को बैकग्राउंड डांसर्स के साथ अपने कुछ मशहूर गानों पर परफॉर्म करते हुए देखा गया। यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखकर फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में गोविंदा के बारे में क्या-क्या कहा जानिए? एक यूजर ने गोविंदा के वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘इस सुपरस्टार के लिए बुरा लग रहा है, जो…

पुलकित सम्राट को पहचानना हुआ मुश्किल, आखिर किस वजह से घटा ढाई किलो वजन

पुलकित सम्राट ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में पुलकित इतने बदले हुए नजर आए कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। इस स्टोरी के जरिए पुलकित ने फैंस को बताया कि वो इ दिनों बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। जानिए पुलकित ने और क्या कहा? एक्टर ने बताया कि वो बीते कुछ दिनों से मलेरिया से पीड़ित हैं। अभिनेता ने बताया कि इस बीमारी की वजह से उनका वजन कम हो गया है। पुलकित ने तस्वीर शेयर कर जानकारी दी कि…

घोस्ट’ फेम अनन्या राज का हुआ निधन, मानसिक और शारीरिक समस्याओं से जूझ रही थीं अभिनेत्री

7 आवर्स टू गो’, ‘द फाइनल एग्जिट’ और ‘घोस्ट’ जैसी फिल्मों में अपने किरदारों के लिए मशहूर अभिनेत्री अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। परिवार ने बताया कि 15 जुलाई को नींद में ही उनका निधन हो गया। वे एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।

सनी देओल नहीं पीते शराब, करियर में डाउनफॉल को लेकर किया रिएक्ट

सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में दिख रहे हैं. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सनी देओल जोरों-शोरों से फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने डाउनफॉल को लेकर बात की. ‘गदर’ के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद भी सनी के करियर में जो डाउनफॉल आया उसे लेकर एक्टर ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा, ‘अचानक कोऑपरेट आया और फिल्म इंडस्ट्री का फॉर्मेट बदलना शुरू हुआ. गदर के साथ में मैंने इंडियन की थी वो भी बहुत बड़ी हिट…

‘मूवी माफिया के दबाव से बच नहीं पाया’, कुमार सानू ने अभद्र गाने को लेकर कही ये बात

मशहूर सिंगर कुमार सानू अभद्र गानों के खिलाफ हैं। हाल ही में उन्होंने इस मामले पर बात की है। एक नए इंटरव्यू में, उन्होंने उन गानों के बारे में बात की जिन्हें उन्होंने 1990 के दशक में अपने करियर के पीक पर गाने के लिए चुना था। उन्होंने कहा कि वह ऐसे गानों से बचते थे जो अच्छे नहीं बल्कि अभद्र थे। हालांकि, कभी-कभी उन्हें ‘मूवी माफिया’ के दबाव में आना पड़ता था। जूम के साथ बातचीत में कुमार सानू ने कहा, ‘मेरा एक उसूल था कि मैं अपने गानों…

सैफ अली खान ने उरी में मनाया स्वतंत्रता दिवस, सैनिकों के साथ किया डांस

सोशल मीडिया पर सैफ अली खान के एक फैन पेज पर अभिनेता की कुछ तस्वीरें पोस्ट की गईं। वह जम्मू-कश्मीर के उरी में स्थित कमान अमन सेतु पर नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने यहां पहुंचकर जवानों के साथ समय बिताया। जम्मू-कश्मीर के उरी में तैनात सैनिकों से हाल में सैफ अली खान ने मुलाकात की। उन्होंने सैनिकों के साथ अपने हिट गानों पर डांस किया, पुशअप लगाए। साथ ही सैनिकों से उनकी बहादुरी की कहानियां सुनी। झेलम नदी पर बने पुल, कमान अमन सेतु का दौरा भी सैफ अली…

मैं छोटा आदमी हूं…’, किस बात पर नाराज हुए मिथुन चक्रवर्ती?

पद्मभूषण और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रण न मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने एक इंटरव्यू इसे लेकर आयोजकों के प्रति नाराजगी जताई। जानिए क्या बोले मिथुन? कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का निमंत्रण ना मिलने पर एक्टर ने कहा, ‘मुझे कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित नहीं किया गया। मैं अब मास्को जा रहा हूं। अजीब सी बात है कि वह मुझे मास्को के फिल्म फेस्टिवल में बुला रहे हैं। मगर यहां नहीं। मैंने बंगाली फिल्मों में कम ही भूमिकाएं निभाई हैं। शायद यह भी…

क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं पवन सिंह?

रियलिटी टीवी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के रिलीज के बाद से भोजपुरी स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी चर्चा में हैं। इस शो के जरिए पवन सिंह खुद बता रहे हैं कि उनकी जिंदगी में क्या उतार-चढ़ाव आए हैं। हाल ही में इस शो का नया प्रोमो आया है। नए एपिसोड में राधे मां और भारती सिंह की एंट्री हुई है। राधे मां ने पवन सिंह की लव लाइफ की भविष्यवाणी की है। शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि भारती सिंह, पवन सिंह को राधे मां से मिलवाती…

कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘हैवान’ एक्टर सैफ अली खान?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘हैवान’ एक्टर और पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान की कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 1,200 करोड़ रुपये है। उनकी इस संपत्ति में आलीशान पुश्तैनी महल, मुंबई के पॉश इलाकों में फ्लैट, महंगी गाड़ियां और ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं।सैफ अली खान को बॉलीवुड में 25 से ज़्यादा साल हो चुके हैं और इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जॉनर की फिल्में कर अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है. वे हिंदी सिनेमा के सबसे वर्सेटाइल और स्टाइलिश अभिनेताओं में से एक हैं.अपने सफल बॉलीवुड करियर के अलावा सैफ…

प्रभास के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, ‘सालार 2-शौर्यांगा पर्व’ को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सालार 2- शौर्यांगा पर्व’ का प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर (होम्बले फिल्म्स) और डायरेक्टर प्रशांत नील एक बार फिर साथ आए हैं। दोनों भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक पर काम कर रहे हैं।‘सालार’ फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ ओटीटी रन के बाद अब पूरी टीम एक ऐसे शानदार सिनेमाई अनुभव को तैयार करने पर फोकस कर रही है। मेकर्स का दावा है कि अगली फिल्म फैंस की उम्मीदों से भी आगे निकल जाएगी।

आकांक्षा चमोला का डांस देख लोग भड़के- देखकर ही शर्म आ रही है

गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने हाल ही ‘लॉक अप: सच या सजा’ में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब शो खत्म होने के बाद भी वह लगातार सुर्खियों में हैं। इसकी वजह है उनके इंटरव्यूज और बेबाक बयान। इस बीच आकांक्षा चमोला का एक डांस वीडियो भी चर्चा में हैं, जो उन्होंने हाल ही शेयर किया था। इसमें वह ‘बहते जाना है’ पर कमाल का डांस कर रही हैं। इस वीडियो पर काफी कमेंट्स आ रहे हैं। https://www.instagram.com/reels/Db0qOVmg9_n आकांक्षा ने यह डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर…

मुश्किल में ‘नाटू नाटू’ फेम सिंगर राहुल सिप्लीगुंज; क्या है मामला

फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ के सिंगर राहुल सिप्लिगुंज कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाखापत्तनम में दर्ज एक एफआईआर में उनका नाम 11 अन्य लोगों के साथ शामिल है। एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि शादी से जुड़े एक विवाद में उसे धमकाया गया। टीवी9 तेलुगु के मुताबिक एक युवती ने सिप्लीगुंज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह 11 अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे धमका रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि कपूरपु…

‘मिर्जापुर’ के ट्रेलर में गुड्डू और मुन्ना ने मचाया भौकाल

दर्शक ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में जहां पंकज त्रिपाठी एक्शन अवतार में नजर आए हैं, वहीं अली फजल और दिव्येंदु का जुदा अंदाज दिखा है। ट्रेलर ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। जानिए इसमें क्या खास है? लगभग तीन मिनट के ट्रेलर में मिर्जापुर की सत्ता का संघर्ष दिखाया गया है। जहां पंकज त्रिपाठी सत्ता पर बने रहने के मंत्र बताते हैं, वहीं रवि किशन उन्हें सत्ता से हटाने…

‘7 डॉग्स’ के नए ट्रेलर में फिर दिखा सलमान और संजय दत्त का जलवा

सलमान खान, संजय दत्त और मोनिका बेलुची, मिस्र के सुपरस्टार अहमद एज और करीम अब्देल अजीज के साथ इंटरनेशनल एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ में जल्द नजर आएंगे। कल सामने आए इस फिल्म के नए ट्रेलर में सभी एक्टर्स एक्शन अंदाज में नजर आए। साथ ही फिल्म भारत में कब रिलीज होगी, इसकी जानकारी भी नए ट्रेलर के साथ साझा की गई। सलमान खान और संजय दत्त, मिस्र के सुपरस्टार अहमद एज और करीम अब्देल अजीज की लीड रोल वाली बड़े बजट की एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ दुनियाभर में रिलीज होगी।…

अनूप सोनी नहीं, अब यह सुपरस्टार होस्ट करेगा ‘क्राइम पेट्रोल’?

टीवी के लोकप्रिय क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। अभिनेता अनूप सोनी कई साल तक इस शो से बतौर होस्ट जुड़े रहे। मगर अब इस शो के नए सीजन में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो को बॉलीवुड के बड़े अभिनेता होस्ट करेंगे। जानें कौन हैं ये सुपरस्टार? सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ अपने एपिसोड्स के जरिए समाज में होने वाली वारदातों को नाट्य रूपांतरण करके पेश करता है। इस सीरियल को अनूप सोनी ने कई साल तक होस्ट…

मेकर्स ने जारी किए ‘मिर्जापुर द मूवी’ के नए पोस्टर

फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ के नए पोस्टर में अली फजल ‘गुड्डू पंडित’ और जितेंद्र कुमार ‘बबलू पंडित’ के तौर पर नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर फिल्म के ट्रेलर रिलीज से दो दिन पहले मेकर्स ने जारी किए हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज होगा। इस फिल्म में कई जाने-पहचाने किरदारों की वापसी हो रही है। यह कहानी चर्चित सीरीज से बड़े पर्दे पर आ रही है। जितेंद्र कुमार ‘बबलू पंडित’ का किरदार निभा रहे हैं, जिसे पहले सीरीज में विक्रांत मैसी ने निभाया था। वह पोस्टर…