सैफ अली खान ने उरी में मनाया स्वतंत्रता दिवस, सैनिकों के साथ किया डांस

सोशल मीडिया पर सैफ अली खान के एक फैन पेज पर अभिनेता की कुछ तस्वीरें पोस्ट की गईं। वह जम्मू-कश्मीर के उरी में स्थित कमान अमन सेतु पर नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने यहां पहुंचकर जवानों के साथ समय बिताया।

जम्मू-कश्मीर के उरी में तैनात सैनिकों से हाल में सैफ अली खान ने मुलाकात की। उन्होंने सैनिकों के साथ अपने हिट गानों पर डांस किया, पुशअप लगाए। साथ ही सैनिकों से उनकी बहादुरी की कहानियां सुनी। झेलम नदी पर बने पुल, कमान अमन सेतु का दौरा भी सैफ अली खान ने किया। सैनिकों के साथ भी तस्वीरें क्लिक करवाईं। वह इस जगह पर पहुंचकर काफी खुश नजर आए।

Leave a Comment