मुश्किल में ‘नाटू नाटू’ फेम सिंगर राहुल सिप्लीगुंज; क्या है मामला

फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ के सिंगर राहुल सिप्लिगुंज कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाखापत्तनम में दर्ज एक एफआईआर में उनका नाम 11 अन्य लोगों के साथ शामिल है। एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि शादी से जुड़े एक विवाद में उसे धमकाया गया।

टीवी9 तेलुगु के मुताबिक एक युवती ने सिप्लीगुंज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह 11 अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे धमका रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि कपूरपु राहुल रेड्डी ने शादी के बहाने खुद को उनका (सिप्लीगुंज) रिश्तेदार बताया। युवती का दावा है कि बाद में उन्होंने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो लीक करने की धमकी दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि इससे उसकी इज्जत और निजी जीवन को नुकसान पहुंचा है।

Leave a Comment