ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बेटे रेहान रोशन ने शुक्रवार को अपना सिंगिंग डेब्यू कर लिया है। शुक्रवार को रेहान ने अपना पहला गाना ‘द हेवनली प्लेस’ रिलीज किया। इसकी जानकारी ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी।
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर बेटे को इस शुरुआत के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘आपमें जन्मजात बुद्धिमत्ता है। मुझे इस पर पूरा भरोसा है। यही बात मुझे निडर बनाती है।’ इसके साथ ही उन्होंने बेटे के लिए हार्ट इमोजी का साइन भी लगाया।
