‘हट ना बे…’; तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर करीना ने तोड़ी चुप्पी

बीते दिन करीना कपूर खान का एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। सोशल मीडिया पर सवाल किए जाने लगे कि क्या बेबो तीसरी बार मां बनने वाली हैं? अफवाहों का दौर शुरू होने के बाद करीना की टीम ने इसे लेकर सफाई दी और बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। अब करीना ने कमेंट किया है।

करीना कपूर को जिम के बाहर स्पॉट किया गया था। जिम आउटफिट में करीना का बैली फैट नजर आ रहा था, जिसे लोगों ने ‘बेबी बंप’ समझकर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए।

कल शनिवार को करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है।
इस फोटो में बैली फैट दिख रहा है। स्पष्ट कर दें कि मूल रूप से यह फोटो मेकअप आर्टिस्ट मितेश रजनी की है। इसे करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर किया है।
हालांकि, फोटो में मितेश का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, सिर्फ फूला हुआ पेट दिख रहा है।
तस्वीर के साथ लिखा है, ‘हट ना बे’। साथ ही लाफिंग इमोजी, शर्माने वाला इमोजी और पिज्जा वाला इमोजी बनाया है।

Leave a Comment