फर्रुखाबाद:गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अमृतपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2026 थाना अमृतपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना अमृतपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 119/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना राजेपुर में वांछित चल रहे अभियुक्त शिवम यादव पुत्र मुनेश यादव निवासी ग्राम जटौराभान, थाना जसरथपुर, जनपद एटा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त शिवम यादव का आपराधिक इतिहास निम्न है—मु0अ0सं0 119/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद। मु0अ0सं0 11/2025, धारा 109/310(2)/317(3)/61(2) बीएनएस एवं 3/9/25/27(1) आर्म्स एक्ट, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद। मु0अ0सं0 56/2025, धारा 110/115(2)/118(1)/317(2)/324(4) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-113, जनपद गौतमबुद्धनगर।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment