फर्रुखाबाद:अभिषेक कुशवाहा बने अपनी जनता पार्टी के जिला सोशल मीडिया प्रभारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2026 अपनी जनता पार्टी, फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष सुरजीत शाक्य (हैप्पी भाई) ने अभिषेक कुशवाहा को संगठन में जिला सोशल मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर अभिषेक कुशवाहा ने जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

अभिषेक कुशवाहा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास और सम्मान के लिए वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की विचारधारा, पार्टी की गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की आवाज को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने विशेष रूप से संजीव शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कानपुर, सतेन्द्र कुशवाहा, मंडल प्रभारी आगरा, डॉ. अवधेश शाक्य, प्रदेश महासचिव तथा श्याम शाक्य, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सहित संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

अभिषेक कुशवाहा ने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति सेवा और समर्पण का नया संकल्प है। उन्होंने पार्टी के सभी साथियों से निरंतर सहयोग, स्नेह और मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने और जनहित की आवाज को सोशल मीडिया के माध्यम से मजबूती देने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।

नई जिम्मेदारी के साथ अभिषेक कुशवाहा ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

Leave a Comment