क्यों चर्चा में आईं मर्डर केस की आरोपी पवित्रा गौड़ा? पूर्व पति को लेकर मिली बड़ी अपडेट

रेणुकास्वामी मर्डर केस की आरोपी अदाकारा पवित्रा गौड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवित्रा के एक्स पति संजय सिंह का निधन हो गया है। संजय की मौत कई महीने पहले हुई। हालांकि, जानकारी अब सामने आई है। पवित्रा गौड़ा फिलहाल रेणुकास्वामी मर्डर केस में कस्टडी में हैं।

कन्नड़ प्रभा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय सिंह की मौत करीब सात या आठ महीने पहले हुई थी। खबर है कि लिवर से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के बाद राजस्थान में उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पवित्रा गौड़ा से शादी टूटने के बाद संजय सिंह को शराब की लत लग गई थी। खबर है कि पवित्रा गौड़ा और संजय सिंह का 2013 में तलाक हो गया था।

पवित्रा गौड़ा फिलहाल बंगलूरू की परप्पना अग्रहारा जेल में बंद है। वह रेणुकास्वामी मर्डर केस के आरोपियों में से एक है।
यह केस रेणुकास्वामी की मौत से जुड़ा है और इसमें कई आरोपी शामिल हैं।
कन्नड़ एक्टर दर्शन पर भी इस केस में आरोप लगे हैं।
प्रॉसिक्यूशन ने पवित्रा गौड़ा की पहचान मुख्य आरोपी के तौर पर की है।
अधिकारी रेणुकास्वामी की मौत के आस-पास के कथित हालात और आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी रखे हुए हैं।

Leave a Comment