तेजा सज्जा के जन्मदिन पर हुई ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ की घोषणा, साथ नजर आएंगी यह बॉलीवुड अभिनेत्री

साउथ सिनेमा के अभिनेता तेजा सज्जा की बहुचर्चित फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी’ के सीक्वल की घोषणा हो चुकी है। मेकर्स ने खास तौर पर एक्टर के जन्मदिन पर इस जानकारी को साझा किया है। फिल्म में तेजा के साथ एक मशहूर बॉलीबुड एक्ट्रेस भी अपना साउथ डेब्यू करती नजर आएंगी।

फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ तेजा सज्जा की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की जानकारी आज तेजा सज्जा के 31वें बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज के रूप में दी गई। फिल्म ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ में तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में होंगे। ‘जॉम्बी रेड्डी 2’ की कास्ट में एक्ट्रेस शनाया कपूर भी शामिल हो चुकी हैं। इस फिल्म से शनाया, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करेंगी। वहीं फिल्म में अभिनेता उपेंद्र भी अहम भूमिका में होंगे।

Leave a Comment