श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-23.08.2026 को अभियुक्त मो0 इरफान उर्फ चुच्चू पुत्र मो0 हसीन निवासी ग्राम चन्दापुर मलाक हरहर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत बहोरिकपुर क्रासिंग के पास से 02 अवैध देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना फाफामऊ पर मु0अ0सं0-194/2026 धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मो0 इरफान उर्फ चुच्चू पुत्र मो0 हसीन निवासी ग्राम चन्दापुर मलाक हरहर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 25 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-194/2026 धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनिमय थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
अभियुक्त मो0 इरफान उर्फ चुच्चू का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0स0-872/2018 धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0स0-213/2021 धारा-379/411 भा0द0सं0 थाना शिवकुटी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0स0-284/2022 धारा-380/411/457 भा0द0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0स0-285/2022 धारा-41/411/413/414/467/467/471 भा0द0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-194/2026 धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनिमय थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
02 अवैध देशी बम ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- व0उ0नि0 कम्बोद सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 मो0हारून, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 जय प्रकाश यादव, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
