गुड़ खाने से शरीर को मिलते है विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन B12, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व

पुराने जमाने में लोग मीठे के तौर पर केवल गुड़ का ही सेवन करते थे। लेकिन आजकल लोग चीनी का सेवन ज्यादा कर रहे हैं। आयुर्वेद के अनुसार गुड़ खाना शरीर के लिए बहुत गुणकारी बताया गया है। गुड़ खाने से शरीर को विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन B12, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। रात को सोते समय गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से शरीर की कई गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं। रात को सोने से पहले गुड़ खाकर गर्म पानी पी लें, फिर देखें इसके चमत्कारिक फायदे।
1. सोने से पहले 2 टुकड़ा गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से पेट संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है। अगर आपको भी सुबह पेट साफ ना होने की शिकायत रहती है तो ये उपाय जरूर आज़माये करें।
2. सांस लेने की तकलीफ को अस्थमा कहा जाता है। इस बीमारी की वजह प्रदूषण, एलर्जी,कफ,खांसी,जुकाम भी हो सकती हैं। इसके लिए कफ को शरीर से बाहर निकालना बहुत जरूरी है। हर रोज सोने से पहले पानी और गुड़ का सेवन करें। इससे फायदा मिलेगा।
3. अगर आपका बढ़े हुए पेट को अंदर करना चाहते है तो रात को 2 टुकड़ा गुड़ खाकर गर्म पानी पी लीजिए। गुड़ में पोटेशियम, मैग्नीशियम, बिटामिन B1, B6 और विटामिन C होते हैं, जो एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं।
4. अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो हर रोज गुड़ की छोटा सा पीस अदरक के साथ मिलाकर खाएं और गुनगुना पानी पीएं। ऐसा करने से आपके जोड़ मजबूत होंगे और दर्द भी दूर हो जाएगा।