कन्नौज:सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा भारी, विशुनगढ़ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2026 सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो प्रदर्शित करने के मामले में थाना विशुनगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारी विशुनगढ़ शशिकान्त कन्नौजिया के निर्देशन में पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वायरल फोटो की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने अमन कुमार उर्फ छंगे (लगभग 20 वर्ष), पुत्र अनिल कुमार बाल्मीकि, निवासी कस्बा व थाना विशुनगढ़, जनपद कन्नौज को थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया तिराहे से सरैया जाने वाली सड़क पर करीब 100 मीटर की दूरी से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामदगी के बाद पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी की और आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

अमन कुमार उर्फ छंगे, पुत्र अनिल कुमार बाल्मीकि, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी कस्बा व थाना विशुनगढ़, जनपद कन्नौज।

बरामदगी

एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

शशिकान्त कन्नौजिया, थानाध्यक्ष विशुनगढ़, उ0नि0 हृदयराज उपाध्याय, हे0का0 शक्ति सिंह, का0 परमवीर राठी, का0 ओमपाल

पुलिस की इस कार्रवाई से सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन अथवा अवैध गतिविधियों से संबंधित सामग्री सामने आने पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment