राहुल गांधी बोले- पैलेट गन पर शाह जवाब दें: भाजपा ने किया पलटवार

संसद में केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध का हल निकलता नहीं नजर आ रहा है। इस बीच लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर कार्रवाई के लिए पीएम मोदी और अमित शाह को माफी मांगनी पड़ेगी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंदर संसद आकर जवाब देने की हिम्मत नहीं है।” उन्होंने अमित शाह से सवाल किया कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर अमित शाह को संसद में जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हम संसद में इस पर चर्चा चाहते हैं।

राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि सरकार नीट को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। गृह मंत्री अमित शाह संसद में इसका पूरा जवाब देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और तैयार हैं।”

Leave a Comment