प्रयागराज: मास्टर डाटा पूर्ण करने की अन्तिम तिथि 15 अगस्त, शिक्षण संस्थान मास्टर डाटा /प्रोफाईल लॉक करते हुए पात्र छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्रों को अग्रसारित करना सुनिश्चित करें

प्रयागराज, मास्टर डाटा पूर्ण करने की अन्तिम तिथि 15 अगस्त, शिक्षण संस्थान मास्टर डाटा /प्रोफाईल लॉक करते हुए पात्र छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्रों को अग्रसारित करना सुनिश्चित करें

वित्तीय वर्ष 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु शासन द्वारा निर्गत समय सारिणी के अनुसार मास्टर डाटा पूर्ण करने की अन्तिम तिथि 15.08.2026 निर्धारित की गयी है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया है कि शासन द्वारा निर्गत समय सारिणी के अनुसार मास्टर डाटा /प्रोफाईल लॉक करते हुए पात्र छात्र/छात्राओं के आवेदन पत्रों को अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। यदि पात्र छात्र/छात्रायें छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित होते है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शिक्षण संस्थान की होगी तथा ऐसे शिक्षण संस्थाओं के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment