भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारत के दौरे की वजह से न्यूजीलैंड में टिकटों की रिकॉर्ड मांग

न्यूजीलैंड क्रिकेट के इंटरनेशनल समर क्रिकेट ने रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। क्रिकेट नेशन मेंबर्स की प्री-सेल के पहले 48 घंटों के अंदर 26,000 टिकट बिक गए। टिकटों की जबरदस्त मांग भारत दौरे की वजह से है। भारतीय टीम अक्तूबर में मल्टी प्रारूप सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर 12 मैच खेले जाने हैं। ऑकलैंड के ईडन पार्क में सीमित ओवर का मैच शुरुआती बिक्री में सबसे बड़ा आकर्षण बनकर उभरा हैं। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भी टिकटों की जबरदस्त मांग देखी गई है। 9,000…

एशियन गेम्स 2026: भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल से करेगी आगाज

जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 28 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम को बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। वहीं, भारतीय महिला टीम 18 सितंबर को अपना पहला मुकाबला खेलेगी। दोनों ही वर्गों में भारत को स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। —एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को उनकी बेहतर आईसीसी रैंकिंग के चलते सीधे…

ICC Rankings: बुमराह का दबदबा हुआ खत्म! टेस्ट में कौन बना नंबर-1 गेंदबाज?

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पहली बार नंबर-1 स्थान हासिल करते हुए जसप्रीत बुमराह को दूसरे पायदान पर धकेल दिया। बांग्लादेश के खिलाफ 10 विकेट के प्रदर्शन का स्टार्क को बड़ा फायदा मिला। वहीं ऋषभ पंत छह पायदान ऊपर चढ़कर बल्लेबाजी में संयुक्त सातवें स्थान पर पहुंच गए।

भारत नहीं इस देश के बोर्ड ने दी अनाया को क्रिकेट खेलने की इजाजत

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर के करियर और जीवन में एक बड़ा सकारात्मक मोड़ आया है। जेंडर-अफॉर्मिंग सर्जरी कराने के बाद 25 वर्षीया ट्रांस-एथलीट अनाया को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने ऑस्ट्रेलिया में कम्युनिटी प्रीमियर महिला क्रिकेट खेलने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ ही अब अनाया के महिला क्रिकेट के मैदान पर दोबारा वापसी करने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

इमरान खान के लिए छलका कपिल देव का दर्द: पूर्व कप्तान के साथ मानवीय व्यवहार की अपील

भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान के साथ सोमवार को मानवीय व्यवहार किए जाने की अपील की। इससे पहले रविवार को कपिल सहित 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पिछले छह महीने में दूसरी बार पत्र लिख कर इमरान के उचित इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखने की अपील की थी। इस वर्ष फरवरी में सुनील गावस्कर समेत 14 पूर्व कप्तानों ने अदियाला जेल में इमरान के स्वास्थ्य को…

ऋषभ पंत ने किस मामले में कप्तान गिल को पीछे छोड़ा?

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोमवार को टेस्ट रिकॉर्ड बुक में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंत ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही पंत कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़कर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की बांग्लादेश पर जीत से भारत को राहत? बांग्लादेश को पछाड़कर शीर्ष-4 में पहुंचने का मौका

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। ऑस्ट्रेलिया 80 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है, जबकि बांग्लादेश 55.56 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। भारत 53.33 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है और श्रीलंका के खिलाफ जीत से बांग्लादेश को पीछे छोड़ सकता है।

शुभमन ने रचा इतिहास, 3000 टेस्ट रन पूरे करने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बने

भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट के एक खास रिकॉर्ड में अपनी जगह बना ली है। गिल अब टेस्ट में 3000 रन पूरे करने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं।

क्या दो टेस्ट की बजाय तीन मैचों की होनी चाहिए सीरीज?

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज की जगह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की वकालत की है। गंभीर का मानना है कि तीन मैचों की सीरीज में पहली हार के बाद भी टीम के पास वापसी करने और सीरीज जीतने का पर्याप्त मौका रहता है। भारत और श्रीलंका के बीच फिलहाल दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। दूसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में…

‘मेरा काम ट्रॉफियां जीतना है’, आलोचनाओं पर गौतम गंभीर का दो टूक जवाब

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आलोचनाओं और बाहरी शोर को दरकिनार करते हुए साफ कहा है कि उनका एकमात्र लक्ष्य भारत के लिए ट्रॉफियां जीतना है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले गंभीर ने कहा कि उन्हें आलोचना, विचारों या लाइक्स की चिंता नहीं है और उनका पूरा ध्यान भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने पर है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में हार तथा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिली शिकस्त के बाद गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठे हैं। हालांकि, इंग्लैंड दौरे…

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान

102 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुकी इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज केट क्रॉस ने अचानक संन्यास का एलान करके सबको हैरान कर दिया. शुक्रवार (21 अगस्त) को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर कर रिटायरमेंट की जानकारी दी. केट ने बताया कि यह समर यानी गर्मी का सीजन उनके पेशेवर करियर का आखिरी सीजन होगा. उन्होंने पिछले साल अपना इंग्लैंड का कॉन्ट्रैक्ट गंवाया था. रिटारयमेंट की पोस्ट में 34 साल की केट क्रॉस ने लिखा, “उस खेल को अलविदा कहने के बारे में सोचना भी बहुत मुश्किल…

बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान

बांग्लादेश प्रीमियर लीग को सस्पेंड कर दिया गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बहुत बड़ा फैसला लेकर बताया कि इस साल देश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग BPL का आयोजन नहीं होगा. बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने कहा कि लीग को दोबारा नए सिरे से व्यवस्थित रूप में लाया जाएगा. BCB द्वारा इस बड़े फैसले के पीछे की मुख्य वजह लगातार हो रहा वित्तीय घाटा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने बताया कि इस साल BPL का आयोजन नहीं करवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आंतरिक…

कनाडा टीम पर मैच फिक्सिंग के आरोपों के बीच हेड कोच का इस्तीफा!

कनाडा पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मोंटी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें एक मई 2026 को दूसरी बार टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। हालांकि, उनका दूसरा कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं चला और उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पद छोड़ने की घोषणा कर दी। मोंटी ने यह फैसला तब लिया है, जब कनाडा टीम पर मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। देसाई ने अपने पोस्ट में इस कार्यकाल को छोटा लेकिन महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने लिखा, ‘एक छोटा अध्याय, लेकिन एक…

दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट कब शुरू होगा? देखें शेड्यूल

भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन का आगाज दलीप ट्रॉफी 2026 से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अगस्त से होगी और इसमें देश के छह जोन, नॉर्थ जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, साउथ जोन, सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन हिस्सा लेंगे। पहले दिन दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा, जबकि नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन आमने-सामने होंगे। दोनों मुकाबले बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे। पिछले संस्करण की चैंपियन सेंट्रल जोन और उपविजेता साउथ जोन को…

भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रन से जीत हासिल की है। जीत के लिए मिले 372 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रन पर सिमट गई। मानव सुथार ने छह विकेट लिए। इस जीत के साथ टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

मानव सुथार का कीर्तिमान: कम मैचों में टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय

भारत के लेफ्ट ऑर्म स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया। सुथार ने इस मैच की दोनों पारी मिलाकर 10 विकेट लिए। वह डेब्यू के बाद कम मैचों में टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। इतना ही नहीं सुथार 28 साल पूरा करने से पहले विदेशी धरती पर टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

रवींद्र जडेजा का नया शर्मनाक रिकॉर्ड

रवींद्र जडेजा को उन खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है, जो जल्द से जल्द अपना ओवर पूरा करके निकल जाते हैं. लेकिन उन्हीं जडेजा के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘नो-बॉल’ फेंकने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. सुनने में थोड़ा अटपटा लग रहा है ना? जल्दी ओवर खत्म करने वाला गेंदबाज आखिर सबसे ज्यादा नो बॉल कैसे फेंक सकता है? आंकड़ों ने बड़ी ही दिलचस्प कहानी बयां की है. तो आइए जानते हैं जडेजा के सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने का आंकड़ा क्या है. 2021 से अगर आंकड़ों पर…

शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दोषी करार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को अब गाड़ी चलाने के लिए इंटरलॉक डिवाइस का इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि सिडनी की एक अदालत ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में उन्हें दोषी पाया है। ईस्टर संडे के दिन रैंडम ब्रेथ-टेस्टिंग साइट के पास पहुंचने पर एक यात्री के साथ सीट बदलने की कोशिश करने के बाद 39 वर्षीय वॉर्नर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया। यह घटना पांच अप्रैल को हुई थी, जब वॉर्नर एक वाहन चला रहे…

कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल कीं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा. कोहली की कप्तानी के दौर में भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक रवैया अपनाया और घरेलू मैदान के साथ विदेशी परिस्थितियों में भी कई यादगार मुकाबले जीते. बतौर टेस्ट कप्तान बल्लेबाजी की बात करें तो कोहली के आंकड़े उनकी काबिलियत की कहानी खुद बयां करते हैं. उनके नाम कप्तान…

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले 6 दिग्गज फील्डर

क्रिकेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ शानदार फील्डिंग भी मैच का रुख बदल सकती है. कई खिलाड़ियों ने अपने करियर में ऐसी जबरदस्त फील्डिंग की है कि उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सैकड़ों कैच दर्ज हैं. अगर विकेटकीपर्स को अलग कर दिया जाए, तो सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर्स की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने इस मामले में सबसे आगे हैं. वहीं भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी टॉप-5 में अपनी जगह बना चुके हैं. खास…