लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 70वीं बटालियन द्वारा भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत आज वाहिनी मुख्यालय एवं इसकी सभी सीमा चौकियों पर एक विशेष फिटनेस, योग और खेल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का शुभारंभ और संचालन 70वीं बटालियन के कमांडेंट श्री राजन कुमार श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन और गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत तड़के कमांडेंट महोदय के नेतृत्व में सामूहिक सन्डे ऑन साईकिल और फिट इंडिया रन के साथ हुई।…
Day: May 24, 2026
लखीमपुर खीरी : गोला पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में अपराध के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी महोदय गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोला अम्बर सिंह की दिशा-निर्देशन में गोला पुलिस टीम द्वारा रविवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। वारंटी अभियुक्त राकेश पुत्र रामबक्श निवासी ग्राम अलीगंज थाना गोला जिला खीरी उम्र लगभग 36 वर्ष को उसके घर ग्राम अलीगंज से गिरफ्तार किया गया।…
जौनपुर/जमालपुर:जौनपुर में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने पर अंकित मौर्या क़ो प्रियदर्शी अशोक मिशन द्वारा किया गया सम्मानित
जौनपुर :प्रियदर्शी अशोक मिशन एवं प्रियदर्शीअशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वदान में आज जमालपुर निवासी अंकिता मौर्य जिसने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद जौनपुर में टॉप 10 में स्थान बनाया पूरी टीम द्वारा आज उसके घर जाकर के उनके परिवार को एवं स्वयं उस बेटी को भी सम्मानित किया गया, प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष माननीय राधे श्याम मौर्य एडवोकेट द्वारा हैंड वॉच देकर सम्मानित किया तथा प्रियदर्शी अशोक मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार मोर्य द्वारा चांदी की अंगूठी भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही साथ मिशन के संरक्षण…
कासगंज -:धनंजय लोधी को नई दिल्ली में मिला प्रतिभा रत्न सम्मान
कासगंज।राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में कासगंज के धनंजय लोधी को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। रविवार को उन्हें इस क्षेत्र में असाधारण कार्य करने के लिए मुख्य अतिथि अशोक शर्मा, मंत्री मध्य प्रदेश शासन द्वारा भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि देश के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड काउंसिल की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने हेतु देश के चुनिंदा लोगों को यह सम्मान दिया जाता है। उत्तर प्रदेश से शिक्षा और समाज सेवा…
कासगंज -:जिला अधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन उपजिलाधिकारी सहावर अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 5ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया जिला अधिकारी ने कहा अवैध खनन किसी दशा में बर्दाश्त नहीं
– जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सहावर ने अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 5 टेक्ट्रर ट्राली को किया गया जब्त। जनपद कासगंज में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत तहसील सहावर क्षेत्र में सघन जांच एवं छापेमारी की कार्यवाही की गई। जिसमे सहावर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन में संलिप्त कुल 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जिसमे 02 बालू व 3 मिट्टी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया गया। उक्त वाहन…
सीतापुर: एक्सपर्ट कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में छात्र सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन
सीतापुर/ मिश्रिख स्थित रंजना डायमंड मैरिज हॉल में एक्सपर्ट कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राम मूर्ति मौर्य द्वारा छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बबलू सिंह एवं प्रधान लोकनाथ मौर्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हयात कवि रामजीवन सिद्धार्थ एडवोकेट ने अपनी कविता के माध्यम से कहा—“कर्म अच्छे हो तो किस्मत खोटी नहीं होती,बिना…
लखीमपुर खीरी : मालगाड़ी की चपेट मे आने से गोवंश की मौत, भारतीय बजरंग दल ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ के अलीगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक गोवंश पशु की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही अनूप गुप्ता ने पुलिस प्रशासन एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को मामले की जानकारी दी। वहीं भारतीय बजरंग दल के जिला संगठन मंत्री हिमांशु जोशी की टीम को मौके पर भेजकर मृत गोवंश का अंतिम संस्कार कराया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दोपहर लगभग…
कटनी:ढीमरखेड़ा की बंजर नदियों में रेत संग्राम
ढीमरखेड़ा में रेत माफियों के द्वारा इस कदर अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा है मानो नदियां पनाह मांग रही हो ढीमरखेड़ा के कई घाटों में जहां न कोई परमिशन न कोई कोई घट स्वीकृत लेकिन रात होती ही ट्रैक्टरों की गर्जना चालू हो जाती है रात ढलते ही माफियाओं की सुबह हो जाती है और धड़ल्ले से रेत का कारोबार चालू हो जाता है निंदनीय यह है कि जरा भी प्रशासन का खौफ है ही नहीं ढीमरखेड़ा के बेलकुंड में फॉरेस्ट से रेत का खनन किया जा रहा…
लखीमपुर खीरी : राकिशसं ने गन्ना किसानों का रखा पक्ष, कृषि मंत्री भारत सरकार को भेजा ज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा ने आरोप लगाया है कि गन्ना किसानों के हित में बनाए गए केंद्रीय गन्ना नियंत्रण आदेश 1966 को समाप्त कर सरकार चीनी मिलों के हित में और गन्ना किसानों को हानि पहुंचने के लिए नया आदेश बनाना चाहती है जो किसानों को स्वीकार नहीं है जिसको लेकर राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह एवं केंद्रीय उपभोक्ता एवं खाद्य सार्वजनिक…
कानपुर जोन की नई एडीजी बनीं श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए संकेत
कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 अनुपम कुलश्रेष्ठ ने अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर का पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया और कानून व्यवस्था को मजबूत एवं प्रभावी बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, माफिया गतिविधियों पर अंकुश, साइबर अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा संगठित अपराध में संलिप्त तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने के…
फर्रुखाबाद:खेत में मिला युवक का गोली लगा शव, परिवार में मचा कोहराम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 जनपद के कायमगंज क्षेत्र स्थित गऊटोला मऊ राशिदाबाद गांव में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का गोली लगा शव मक्का के खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 40 वर्षीय महेंद्र राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शाम के समय खेतों की ओर से गोली चलने…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों एवं बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्प डेस्क तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें घरेलू हिंसा, छेड़छाड़,…
प्रयागराज:जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी चिकित्सालय व मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, व्यवस्थाएं एवं मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के साथ स्वरूपरानी चिकित्सालय व मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण कर वहां पर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, चिकित्सालय की व्यवस्थाएं एवं मरीजों को उपलब्ध हो रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए चिकित्सालय में और क्या बेहतर किया जा सकता है, के बारे में स्वास्थ्य विभाग व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं सयमसीमा के…
फर्रुखाबाद:महिला मरीज की मौत के बाद एसएस हॉस्पिटल सील, प्रशासन ने शुरू की जांच
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 जनपद में एस०एस० हॉस्पिटल में उपचार के दौरान महिला मरीज की मौत के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच टीम ने शनिवार को अस्पताल का निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राजेपुर निवासी श्वेता पत्नी अश्वनी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले की सूचना मिलने…
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का सख्त अभियान, शराब दुकानों का औचक निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सक्रिय बना हुआ है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी जी०पी० गुप्ता के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने टीम के साथ विभिन्न शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान देशी शराब दुकान हैवतपुर गढ़िया, रकाबगंज(ख), बढ़पुर तथा कम्पोजिट शॉप साहबगंज की…
फर्रुखाबाद:देव फार्मास्युटिकल पर औषधि विभाग का छापा, तीन दवाओं के नमूने जांच को भेजे
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 जनपद में औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर निगरानी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। औषधि निरीक्षक डॉ. परमेश कुमार द्विवेदी ने खारबंदी कुइयाँबूंट स्थित देव फार्मास्युटिकल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संदिग्धता के आधार पर तीन दवाओं के नमूने सील कर राजकीय प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गए हैं। जांच के दौरान कोडीन एवं अन्य नारकोटिक दवाओं के भंडारण और बिक्री को लेकर पूछताछ की गई, हालांकि मौके पर इन औषधियों के भंडारण संबंधी कोई साक्ष्य नहीं मिले। टीम ने…
फर्रुखाबाद:डीएम अंकुर लाठर ने कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर ने शनिवार को कान्हा गौशाला देवराम गाड़िया का औचक निरीक्षण कर गौवंशों की देखभाल एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौवंश सुरक्षित एवं संरक्षित पाए गए। डीएम ने पशु टीकाकरण रजिस्टर, सहभागिता रजिस्टर एवं स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की। पशु चिकित्सक ने बताया कि सहभागिता योजना के तहत अब तक 70 गौवंश विभिन्न व्यक्तियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं तथा उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। गौवंशों को पर्याप्त हरा चारा…
फर्रुखाबाद:गंगा दशहरा मेले की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर ने शनिवार को श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली श्रंगीरामपुर पहुंचकर आगामी गंगा दशहरा मेले एवं स्नान व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित संख्या और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिए कि जनपद सहित अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा संबंधी इंतजामों को प्राथमिकता देने…
फर्रुखाबाद: डीएम अंकुर लाठर ने कमालगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों के पर्चों की जांच की, जहां आज 200 मरीजों का पंजीकरण पाया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज की आभा आईडी अनिवार्य…
फर्रुखाबाद:ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता ने फतेहगढ़ एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 जनपद में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के तत्वावधान में आरआरसी फतेहगढ़ में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 (आईजीएससी) के छठवें दिन अलीगढ़ ब्रिगेड के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता ने शिविर का गहन निरीक्षण किया। कैंप कमांडेंट कर्नल ए.एस. मलिक (वीएसएम) ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता ने कैंप लेआउट, डाइनिंग हॉल, लिविंग एरिया, प्ले ग्राउंड और फायरिंग रेंज का निरीक्षण कर एनसीसी कैडेट्स को शूटिंग व ऑब्सटेकल प्रशिक्षण से संबंधित…
