फर्रुखाबाद: ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत के बाद सख्त कार्रवाई, गायत्री नर्सिंग होम सील

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026  जनपद के कादरी गेट थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की ऑपरेशन के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अवनींद्र कुमार ने बुधवार को गायत्री नर्सिंग होम को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार, कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन गायत्री नर्सिंग होम लेकर पहुंचे थे, जहां ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई।…

फर्रुखाबाद:कायमगंज के चिल्सरी गांव में 20वें बौद्ध मेले का भव्य शुभारंभ, विधायक डॉ. सुरभि रहीं मुख्य अतिथि

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 जनपद के कायमगंज क्षेत्र के ग्राम चिल्सरी में आज आयोजित भव्य 20वें बौद्ध मेले का शुभारंभ विधायक डॉ. सुरभि द्वारा विधिवत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने मेले में पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।विधायक डॉ. सुरभि ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शांति, करुणा और समरसता के संदेश को…

फर्रुखाबाद में बड़ी चोरी: पत्रकार के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी पार

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 शहर के पॉश इलाके जय नारायण वर्मा रोड (गमा देवी मंदिर के पास) में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दे दी। वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिंह के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए।घटना कैसे हुई?जानकारी के अनुसार, 5/6 मई की रात अनुज कुमार सिंह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में शोक कार्यक्रम (गमी) में शामिल होने गए थे। घर पर ताला लगा…

लखीमपुर खीरी : भाजपा जिला कार्यसमिति एवं योजना बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) लखीमपुर के फन मॉल सभागार में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति एवं योजना बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश डॉ वीरेन्द्र तिवारी जी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने की।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचा…

लखीमपुर खीरी : डिजिटल जनगणना-2027 का बिगुल घर बैठे भरें फॉर्म, 21 मई तक स्व-गणना का मौका

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना-2027 की शुरुआत के साथ ही आमजन के लिए एक नई सुविधा का दरवाजा खुल गया है। सात मई से ‘स्व-गणना’ की प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो 21 मई तक चलेगी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि इस ऐतिहासिक पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर प्रक्रिया को आसान बनाएं। सीडीओ की बैठक में बनी रणनीति, स्व- गणना अभियान होगा तेजस्व-गणना प्रक्रिया को सुचारू और प्रभावी बनाने…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना अमृतपुर पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या अन्य अपराध की स्थिति में वे तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 एवं 181 पर…

फर्रुखाबाद में एसपी आरती सिंह की क्राइम मीटिंग, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में समस्त उपनिरीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आहूत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करना और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा।मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों से उनके पास लंबित मामलों (पेंडिंग विवेचनाओं) और अहकामात की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक मामले में गुण-दोष एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने पर जोर दिया।एसपी…

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ मंडल की टीम कर रही उत्कृष्ट कार्य, पदाधिकारियों ने की सराहना—रमला राठौर

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 फतेहगढ़ मंडल में संगठनात्मक मजबूती और कार्य विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंडल कोषाध्यक्ष रेखा सोमवंशी के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें मंडल और जिला स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे, अनु बाबा, वरिष्ठ नेता आदित्य मिश्रा और जिला मंत्री पंकज पाल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने की। बैठक के दौरान मंडल में बूथ गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की…

फर्रुखाबाद:कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर डीएम-एसपी की समीक्षा बैठक, गैंगस्टरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आज जिलाधिकारी फर्रुखाबाद और पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों के विरुद्ध चल रही कार्यवाही की गहन समीक्षा करना रहा।बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि समाज में भय और आतंक का माहौल पैदा करने वाले अपराधियों एवं माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित…

फर्रुखाबाद में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 60 किलो लहन नष्ट, कई दुकानों का औचक निरीक्षण

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बुधवार को प्रभावी कार्रवाई की। इस दौरान कच्ची शराब और भारी मात्रा में लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश और जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुइयां…

फर्रुखाबाद:फर्जी विक्रय पत्र तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने फर्जी एवं कूटरचित विक्रय पत्र तैयार करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई संपन्न हुई। कोतवाली कायमगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या 006/26 में विवेचना के दौरान तीन आरोपियों के नाम प्रकाश में आए, जिन्हें…

फर्रुखाबाद: दहेज हत्या मामले में तीन अभियुक्तों को 7-7 वर्ष कारावास, न्यायालय ने सुनाया फैसला

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी के निर्देशों के क्रम में थाना राजेपुर पुलिस, मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन पक्ष की संयुक्त कार्रवाई में दहेज हत्या के एक मामले में न्यायालय ने तीन अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्तगण 1. मनोज पुत्र लालाराम, 2. रामगुनी पत्नी लालाराम एवं 3. लालाराम पुत्र स्व. वृजलाल निवासी ग्राम नौसारा तुर्कहटा, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद के विरुद्ध मु0अ0सं0-29/2023, वाद संख्या 624/2023, धारा…

फर्रुखाबाद में नकली कृषि रसायन का बड़ा भंडाफोड़, 25 लाख से अधिक का माल सीज

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 जनपद में नकली कृषि रसायनों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। पपियापुर सेन्ट्रल जेल, सातनपुर मंडी रोड स्थित मेसर्स किसान एजेन्सीज पर छापेमारी के दौरान संदिग्ध बीज शोधक रसायन ‘इलेक्ट्रॉन’ का भारी जखीरा बरामद किया गया।उप कृषि निदेशक फर्रुखाबाद से प्राप्त सूचना के आधार पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी और विभागीय टीम ने संयुक्त रूप से प्रतिष्ठान पर छापा मारा। जांच के दौरान प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर शिवम अग्रवाल ने बताया कि यह रसायन कन्नौज स्थित मेसर्स…

फर्रुखाबाद:15 मई से मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, किसानों ने भरी हुंकार

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने लिंक एक्सप्रेसवे में जा रही जमीनों के मुद्दे को लेकर किसानों के साथ विभिन्न गांवों में बैठकें कीं। यह बैठकें ग्राम सभा नीमकरोरी, गुतासी और आकलगंज में आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर एकजुटता का संकल्प लिया।बैठकों को संबोधित करते हुए अजय कटियार ने स्पष्ट किया कि किसान एक्सप्रेसवे के निर्माण के विरोध में नहीं हैं, बल्कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया, अव्यवस्थित तरीके से बनाए जा रहे…

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, 09 मई को होगा आयोजन

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (09 मई 2026) के सफल आयोजन को लेकर लघु आपराधिक एवं धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामलों की तैयारी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नीरज कुमार के निर्देशन में एडीआर भवन में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री संजय कुमार ने की, जबकि संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती बिंदिया भटनागर द्वारा किया…

फर्रुखाबाद:कालिंद्री एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन का विरोध तेज, ज्ञापन देकर दी आंदोलन की चेतावनी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 जनपद की जीवनरेखा मानी जाने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस के प्रस्तावित मार्ग परिवर्तन को लेकर जनपद में विरोध तेज हो गया है। बुधवार को फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य मांग रखी गई कि नई दिल्ली से फर्रुखाबाद होकर कानपुर जाने वाली कालिंद्री एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर शिकोहाबाद–इटावा होते हुए कानपुर करना गलत निर्णय है। प्रदर्शनकारियों का कहना है…

फर्रुखाबाद:भाजपा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक संपन्न, प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 मई 2026 आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में नवगठित जिला इकाई की पहली जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 15 मई के बाद आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी व कन्नौज के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कार्यसमिति सदस्यों, विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों एवं पदाधिकारियों को…

फर्रुखाबाद:स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 518 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 मई 2026 उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 6, 9 एवं 11 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला खेल कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है।जारी सूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी, लखनऊ के अंतर्गत संचालित गुरू गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई (इटावा), स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर तथा…

पीलीभीत: मंडल बिलसंडा की मंडल कार्यसमिति की बैठ संपन्न, मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष।

पीलीभीत: पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में दिनांक 5 मई 2026 को मंडल कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता जी रहे।जिन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और भी मजबूत करने के लिए प्रेरित किया और आने वाले आगामी विधानसभा के इलेक्शन से संबंधित पूरी जानकारी दी। इसके अलावा और भी ऐसी अनेक बातें बताई, जिससे भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिल सके।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष…

प्रयागराज:उपमुख्यमंत्री जी ने दीप प्रज्जवलन कर शिक्षामित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

मा० उपमुख्यमंत्री जी ने शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार रूपया होने पर शिक्षामित्रों की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मा० उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा 27 शिक्षामित्रों को 18 हजार रूपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर किया गया सम्मानित मा० मुख्यमंत्री जी के गोरखपुर में आयोजित शिक्षामित्रों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का जनपद में किया गया सजीव प्रसारण माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने शिक्षामित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा-बच्चों का भविष्य बनाने में शिक्षामित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी लोगो के लिए कृतसंकल्पित…