फर्रुखाबाद:फर्जी विक्रय पत्र तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने फर्जी एवं कूटरचित विक्रय पत्र तैयार करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई संपन्न हुई। कोतवाली कायमगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या 006/26 में विवेचना के दौरान तीन आरोपियों के नाम प्रकाश में आए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:रामवीर पुत्र सुक्खी निवासी ग्राम बल्लू बेहटाअरविन्द पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम मलू नगलाअन्नू उर्फ राजवीर पुत्र रामसिंह निवासी खानआलमपुरक्या है पूरा मामला?वादी शिववीर सिंह द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने एक मृतका के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को विक्रेता दिखाकर फर्जी विक्रय पत्र तैयार किया। जब वादी ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया कि वे न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से बयान प्रस्तुत करेंगे।अपराधिक इतिहासपुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी इसी प्रकार के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम:प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विकास बाबू, रिक्रूट कांस्टेबल चन्द्रेश कुमार, रिक्रूट कांस्टेबल जितेन्द्र कुमारपुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।