फर्रुखाबाद: ऑपरेशन के दौरान गर्भवती महिला की मौत के बाद सख्त कार्रवाई, गायत्री नर्सिंग होम सील

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मई 2026  जनपद के कादरी गेट थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की ऑपरेशन के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अवनींद्र कुमार ने बुधवार को गायत्री नर्सिंग होम को सील कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन गायत्री नर्सिंग होम लेकर पहुंचे थे, जहां ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम के चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले ही नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को सील कर दिया गया था। इसके बाद जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद पूरी नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई की गई।

बुधवार को सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विस्तृत जांच-पड़ताल की। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. दीपक कटारिया, डॉ. शोभा सक्सेना, डॉ. श्वेता सिंह, वरिष्ठ लिपिक आलोक सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग, पर्यावरण विभाग और गंगा स्वच्छता समिति के सदस्य मौजूद रहे।

कार्रवाई के दौरान नर्सिंग होम में भर्ती चार मरीजों को एंबुलेंस के जरिए लोहिया अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। जांच में यह भी सामने आया कि नर्सिंग होम में सभी चिकित्सक ऑन-कॉल आधार पर आते थे और केवल एक बीएमएस चिकित्सक का ही नाम दर्ज था। साथ ही बायो-मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में भी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

सीएमओ ने बताया कि सभी तथ्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर नर्सिंग होम को सील किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया