सीतापुर: अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में फूटा आक्रोश, लॉयर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

सीतापुर: लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए हटाए जाने तथा विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मिश्रिख लॉयर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव यादव के माध्यम से प्रेषित किया।ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मांग की कि जिन अधिवक्ताओं के चैंबर हटाए गए हैं, उनके लिए शीघ्र नए चैंबर भवन का निर्माण कराया जाए। साथ ही लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं को पांच-पांच लाख रुपये की…

फर्रुखाबाद:अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का सख्त अभियान, कई दुकानों पर औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश और आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश पर जनपद फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग और निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने टीम के साथ जनपद की कई शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भोलेपुर स्थित देशी शराब…

फर्रुखाबाद में पेयजल एवं सीवर परियोजनाओं की समीक्षा, धीमी प्रगति पर डीएम सख्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 जनपद में संचालित पेयजल एवं सीवर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल निगम शहरी एवं जल निगम ग्रामीण द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जल निगम शहरी के अंतर्गत आवास विकास में संचालित 24×7 वाटर सप्लाई पायलट प्रोजेक्ट, कैंट एरिया वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट, शमसाबाद वाटर सप्लाई योजना तथा स्वच्छ…

फर्रुखाबाद: ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 3 वर्ष की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण” के तहत महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी के क्रम में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए न्यायालय ने कठोर कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर खेड़ा निवासी अभियुक्त रामकरन पुत्र गयाद्दीन के विरुद्ध वर्ष 2017 में मु0अ0सं0-110/2017, वाद संख्या 17/2017 के तहत धारा 354, 323…

फर्रुखाबाद: लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में जिला बार एसोसिएशन का फूटा गुस्सा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर फर्रुखाबाद बार एसोसिएशन में भारी आक्रोश देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर हमला बताया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर को सौपा एवं दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ताओं पर बल प्रयोग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है और उनके साथ इस प्रकार का…

फर्रुखाबाद: टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, नई कार्यकारिणी घोषित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 जिला टैक्स बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत सोमवार को नाम वापसी के बाद सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी शेष रहने से चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया। चुनाव अधिकारियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी। जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 मई 2026 से प्रारंभ हुई चुनाव प्रक्रिया के तहत 18 मई 2026 को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित थी। नाम वापसी के पश्चात प्रत्येक पद पर केवल एक प्रत्याशी का नामांकन शेष रहने के कारण सभी पदाधिकारियों का…

सीतापुर:तीसरे दिन वृत्रासुर वध एवं पिप्पलाद चरित्र का हुआ वर्णन, दधीचि कुंड पर हुई भव्य महाआरती*

मिश्रिख, सीतापुर।पावन धार्मिक नगरी मिश्रिख तीर्थ स्थित दधीचि कुंड में आयोजित भव्य महर्षि दधीचि कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कथा का श्रवण किया। कथा व्यास पंडित कृष्ण गोपाल राहुल जी महाराज ने अपने मुखारविंद से वृत्रासुर वध, पिप्पलाद ऋषि के जन्म, विवाह एवं उनके वंश का विस्तृत वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।कथा व्यास ने कहा कि महर्षि दधीचि ने लोककल्याण के लिए अपनी अस्थियों का दान देकर देवताओं को शक्ति प्रदान की, जिसके परिणामस्वरूप वृत्रासुर का वध संभव हो सका। उन्होंने…

फर्रुखाबाद:कैडेट्स को जिम्मेदार और अनुशासित बनाते हैं एनसीसी शिविर, फतेहगढ़ में शुरू हुआ संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 एवं इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के तत्वावधान में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 एवं इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता (CATC-32) का शुभारंभ पूरे सैन्य अनुशासन और उत्साह के साथ आरआरसी साइट-3 फतेहगढ़ में किया गया। शिविर का आयोजन 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए एस मलिक (वीएसएम) के निर्देशन में किया जा रहा है। इस इंटर ग्रुप शूटिंग प्रतियोगिता प्रशिक्षण शिविर में अलीगढ़ ग्रुप की विभिन्न बटालियनों से 17-17 एनसीसी बॉयज एवं गर्ल्स कैडेट प्रतिभाग कर…

रायबरेली: चाय पर चर्चा पड़ गई भारी, मिला ‘सिर तन से जुदा’ का फरमान! सपा नेता और मौलाना पर हुई एफआईआर

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चाय की दुकान पर दोस्तों के बीच हो रहा मामूली हंसी-मजाक देखते ही देखते एक बड़े सांप्रदायिक और कानूनी विवाद में बदल गया। आरोप है कि बात बढ़ने पर एक पक्ष की ओर से ‘सिर तन से जुदा’ करने तक की धमकी दे दी गई। इस मामले में पुलिस ने स्थानीय समाजवादी पार्टी (सपा) नेता इरफान सिद्दीकी, एक मौलाना और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती…

अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज व पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट प्रयागराज के निर्देशन मे प्रयागराज जोन प्रयागराज की तृतीय अन्तर्जनपदीय पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2026, दिनांक 17.05.2026 से 19.05.2026 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्ररेट प्रयागराज मे आयोजित की जा रही है

दिनांक 17-05-2026अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज व पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट प्रयागराज के निर्देशन मे प्रयागराज जोन प्रयागराज की तृतीय अन्तर्जनपदीय पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2026, दिनांक 17.05.2026 से 19.05.2026 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्ररेट प्रयागराज मे आयोजित की जा रही है। जिसमे 07 जनपदों की टीम (बांदा,चित्रकूट,फतेहपुर,हमीरपुर,कौशाम्बी,महोबा, प्रतापगढ) व कमिश्ररेट प्रयागराज की कुल 08 टीमों के 140 खिलाडी (महिला/पुरूष) प्रतिभाग कर रहे है।आज दिनांक 17.05.2026 को प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त,कानून एवं व्यवस्था,कमिश्नरेट प्रयागराज श्री अजय पाल शर्मा (आईपीएस) द्वारा कबड्डी क्लस्टर…

प्रयागराज:साइकिल मैराथन का आयोजन केंद्रीय जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, सिविल लाइंस, प्रयागराज से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी मार्ग, चर्च चौराहा, सरोजिनी नायडू मार्ग, निगम कार्यालय, नवाब यूसुफ रोड तथा डीआरएम चौराहा होते हुए पुनः आयुक्तालय परिसर पर संपन्न हुआ

साइकिल मैराथन का आयोजन केंद्रीय जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, सिविल लाइंस, प्रयागराज से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी मार्ग, चर्च चौराहा, सरोजिनी नायडू मार्ग, निगम कार्यालय, नवाब यूसुफ रोड तथा डीआरएम चौराहा होते हुए पुनः आयुक्तालय परिसर पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों, कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों, व्यापारीयो, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं उनके परिवारजनों तथा आम जनमानस ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ साथ कर के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करना…

फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा टला: मसेनी चौराहे पर CNG टैंकर से गैस लीक, हाईवे पर मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मई 2026 जनपद के मसेनी चौराहे पर नेशनल हाईवे पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक सीएनजी टैंकर का वाल्व अचानक खुल जाने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस लीक होते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने नेशनल हाईवे पर दोनों…

फर्रुखाबाद:पुलिस मुठभेड़ में पुलिस अभिरक्षा से फरार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ने दी जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मई 2026 जनपद फतेहगढ़ के थाना राजेपुर क्षेत्र में दिनांक 18 मई 2026 को पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना राजेपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम का सामना एक शातिर अभियुक्त से हुआ,…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मेरापुर पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मई 2026 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मेरापुर पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रेरित करने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 181 एवं साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा किसी…

फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से संपन्न हुआ शोभा और आशीष कुमार का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मई 2026 रविवार को शोभा पुत्री श्री धीरेन्द्र सिंह शाक्य निवासी ग्राम जाजपुर बंजारा, पोस्ट बराकेशव, जनपद फर्रुखाबाद एवं आशीष कुमार पुत्र श्री अतर सिंह शाक्य निवासी ग्राम अहमनपुर, पोस्ट किरथुआ, जनपद मैनपुरी का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया गया। समारोह में बौद्ध परंपराओं एवं धम्म के सिद्धांतों के अनुरूप वर-वधू ने आपसी सहमति, समानता, प्रेम और मानवता के मूल्यों को अपनाते हुए वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। विवाह संस्कार को धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा विधिवत…

फर्रुखाबाद:पर्यावरण संरक्षण और गंगा स्वच्छता को लेकर प्रशासन सख्त, 40 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति, वन बन्दोबस्त समिति एवं आर्द्रभूमि समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण अभियान और गंगा स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) ने जानकारी दी कि शासन द्वारा जनपद फर्रुखाबाद के लिए वर्ष 2026 हेतु कुल 40,82,488 पौधारोपण का लक्ष्य…

फर्रुखाबाद:रेड क्रॉस सोसाइटी की मासिक बैठक संपन्न, अस्पतालों को बनाया जाएगा संस्थागत सदस्य

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा फर्रुखाबाद की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025-26 के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित गतिविधियों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी मानवीय सेवा, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि समाज के…

फर्रुखाबाद:अंशकालिक अनुदेशकों के बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ, 234 अनुदेशक होंगे लाभान्वित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मई 2026 बेसिक शिक्षा विभाग फर्रुखाबाद द्वारा अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण के शुभारंभ को लेकर एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अंशकालिक अनुदेशकों के योगदान को सम्मानित करना तथा प्रदेश सरकार द्वारा उनके हित में संचालित योजनाओं एवं निर्णयों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक कायमगंज डॉ० सुरभि, भाजपा जिलाध्यक्ष…

प्रयागराज:पुलिस आयुक्त श्री जोगेन्द्र कुमार के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर द्वारा अवैध कार्यों में संलिप्तता पाये जाने के दृष्टिगत थाना प्रभारी घूरपुर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

दिनांक-17.05.2026 ,पुलिस आयुक्त श्री जोगेन्द्र कुमार के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर द्वारा अवैध कार्यों में संलिप्तता पाये जाने के दृष्टिगत थाना प्रभारी घूरपुर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। दिनांक-17.05.2026 को आवेदक/शिकायतकर्ता श्री कमलेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम सेन्धूवार थाना घूरपुर के शिकायती प्रार्थना पत्र अंतर्गत थाना घूरपुर पर नियुक्त प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह द्वारा गलत तरीके से एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए एक पक्ष का अनुचित पक्ष लेते हुए 03 लोगों को थाने में लाया गया और अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। पूर्व में…

कन्नौज:छिबरामऊ में निकली विशाल बुद्ध धम्म यात्रा, शांति और मानवता का दिया संदेश

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मई 2026 छिबरामऊ की पावन धरती पर आयोजित विशाल बुद्ध धम्म यात्रा श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सद्भाव का अद्भुत प्रतीक बनकर उभरी। 2570वीं त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित इस भव्य धम्म यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों और बुद्ध अनुयायियों ने सहभागिता कर भगवान गौतम बुद्ध के बताए शांति, करुणा, प्रेम, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। धम्म यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में भाईचारा, समानता और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने…