सीतापुर: अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में फूटा आक्रोश, लॉयर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

सीतापुर: लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए हटाए जाने तथा विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मिश्रिख लॉयर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव यादव के माध्यम से प्रेषित किया।ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मांग की कि जिन अधिवक्ताओं के चैंबर हटाए गए हैं, उनके लिए शीघ्र नए चैंबर भवन का निर्माण कराया जाए। साथ ही लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा घटना के दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।अधिवक्ताओं ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के चैंबर तोड़ा जाना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। यह अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकारों और उनकी आजीविका पर सीधा प्रहार है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।प्रदर्शन में अधिवक्ता बृजलाल चौधरी, सुधीर शुक्ल राना, अकरम खान, नरेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ सक्सेना, भास्कर पाण्डेय, गौरव वाजपेयी, सुनील त्रिपाठी, ठाकुर प्रसाद अर्कवंशी, रजनीश कुमार, प्रेम प्रकाश राजवंशी, पुष्पेंद्र गुप्ता, सुनील प्रताप सिंह, जलालुद्दीन, अमीर अहमद, अजय पांडेय, विमलेंद्र त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, आनंद यादव, सत्यप्रकाश अर्कवंशी, सुशील भारती, विनोद भारती, भजन लाल, सुरेंद्र मोहन, राजेंद्र अवस्थी, शिवेंद्र त्रिपाठी, गोविंद प्रसाद राजवंशी, अरविन्द कुमार, कपिल मुनि, मलखान सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।