फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से संपन्न हुआ शोभा और आशीष कुमार का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मई 2026 रविवार को शोभा पुत्री श्री धीरेन्द्र सिंह शाक्य निवासी ग्राम जाजपुर बंजारा, पोस्ट बराकेशव, जनपद फर्रुखाबाद एवं आशीष कुमार पुत्र श्री अतर सिंह शाक्य निवासी ग्राम अहमनपुर, पोस्ट किरथुआ, जनपद मैनपुरी का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया गया।

समारोह में बौद्ध परंपराओं एवं धम्म के सिद्धांतों के अनुरूप वर-वधू ने आपसी सहमति, समानता, प्रेम और मानवता के मूल्यों को अपनाते हुए वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। विवाह संस्कार को धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया गया।

संस्कार पूर्ण होने के पश्चात धर्मपाल सिंह बौद्ध ने नवदंपति को वैवाहिक प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों, रिश्तेदारों एवं समाज के लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का वातावरण सामाजिक सौहार्द, बौद्ध धम्म के संदेश तथा पारिवारिक खुशियों से ओतप्रोत रहा।