प्रयागराज:पुलिस आयुक्त श्री जोगेन्द्र कुमार के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर द्वारा अवैध कार्यों में संलिप्तता पाये जाने के दृष्टिगत थाना प्रभारी घूरपुर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।

दिनांक-17.05.2026 ,पुलिस आयुक्त श्री जोगेन्द्र कुमार के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर द्वारा अवैध कार्यों में संलिप्तता पाये जाने के दृष्टिगत थाना प्रभारी घूरपुर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। दिनांक-17.05.2026 को आवेदक/शिकायतकर्ता श्री कमलेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम सेन्धूवार थाना घूरपुर के शिकायती प्रार्थना पत्र अंतर्गत थाना घूरपुर पर नियुक्त प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह द्वारा गलत तरीके से एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए एक पक्ष का अनुचित पक्ष लेते हुए 03 लोगों को थाने में लाया गया और अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। पूर्व में भी समय-समय पर थाना प्रभारियों को अकारण/बिना अपराध के किसी को थाने पर नहीं लाने हेतु स्पष्ट आदेश दिए गए हैंl उक्त सम्बन्ध में जांच सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेद व्यास मिश्रा द्वारा की गयी, जांचोपरांत थाना प्रभारी घूरपुर को निलम्बित करते हुए विभागीय जांच/कार्यवाही आसन्न की गई है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858